1 John 2:5 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
par jo koi usake vachan par chale, us men sachamuch parameshvar ka praem siddh hua haai: hamen isee se maloom hota haai, ki ham us men haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
पर जो कोई उसके वचन पर चले, उसमें सचमुच परमेश्‍वर का प्रेम सिद्ध हुआ है: हमें इसी से मालूम होता है, कि हम उसमें हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यदि कोई परमेश्वर के उपदेश का पालन करता है तो उसमें परमेश्वर के प्रेम ने परिपूर्णता पा ली है। यही वह मार्ग है जिससे हमें निश्चय होता है कि हम परमेश्वर में स्थित हैं:
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु जो उसके वचन का पालन करता है, उस में सचमुच परमेश्‍वर का प्रेम परिपूर्णता तक पहुँचता है। हम परमेश्‍वर में हैं, इसका यह प्रमाण है:
Hindi Bible HHBD
पर जो कोई उसके वचन पर चले, उस में सचमुच परमेश्वर का प्रेम सिद्ध हुआ है: हमें इसी से मालूम होता है, कि हम उस में हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham Parmeshwar se sachcha prem tab karta hei jab ham uske weise baat maanta hei jeise maane ke chaahi, aur tab ham sab janta hei ki ham uske hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर जो कोई उसके वचन पर चले, उसमें सचमुच परमेश्‍वर का प्रेम सिद्ध हुआ है। इसी से हम जानते हैं कि हम उसमें हैं:
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु जो कोई उसके वचन का पालन करता है, उसमें सचमुच परमेश्‍वर का प्रेम सिद्ध हो चुका है। इससे हम जान जाते हैं कि हम उसमें हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परंतु जो कोई उनकी आज्ञा का पालन करता है, उसमें परमेश्वर का प्रेम वास्तव में सिद्धता तक पहुंचा दिया गया है. परमेश्वर में हमारे स्थिर बने रहने का प्रमाण यह है:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर जो कोई उसके वचन पर चले, उसमें सचमुच परमेश्वर का प्रेम सिद्ध हुआ है । हमें इसी से मालूम होता है, कि हम उसमें हैं।