1 John 2:6 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
so koi yah kahata haai, ki maain us men bana rahata hoo, use chaahiae ki ap bhee vaaisa hee chale jaaisa vah chalata tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
जो कोई यह कहता है, कि मैं उसमें बना रहता हूँ, उसे चाहिए कि आप भी वैसा ही चले जैसा वह चलता था।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो यह कहता है कि वह परमेश्वर में स्थित है, उसे यीशु के जैसा जीवन जीना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो व्यक्ति कहता है कि मैं उस में निवास करता हूँ, उसे वैसा ही आचरण करना चाहिए, जैसा आचरण मसीह ने किया।
Hindi Bible HHBD
सो कोई यह कहता है, कि मैं उस में बना रहता हूं, उसे चाहिए कि आप भी वैसा ही चले जैसा वह चलता था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Agar ham boli ki ham uske hei, tab ham log ke Krisṭ ke bataay gay rasta pe chale ke chaahi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो कोई यह कहता है कि मैं उसमें बना रहता हूँ, उसे चाहिए कि आप भी वैसा ही चले जैसा वह चलता था।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जो यह कहता है कि मैं उसमें बना रहता हूँ, उसे स्वयं भी वैसे ही चलना चाहिए जैसे वह चला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जो कोई यह दावा करता है कि वह मसीह येशु में स्थिर है, तो वह उन्हीं के समान चालचलन भी करे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो कोई यह कहता है, कि मैं उसमें बना रहता हूँ, उसे चाहिए कि वह स्वयं भी वैसे ही चले जैसे यीशु मसीह चलता था।