1 John 2:8 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir maain tumhen nai agyaa likhta hoon aur yah to us men aur tum men sachchee ttharatee haai kayonki andhakar mittta jata haai aur saty kee jyoti abhee chamakane lagee haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
फिर मैं तुम्‍हें नई आज्ञा लिखता हूँ; और यह तो उसमें और तुम में सच्‍ची ठहरती है; क्योंकि अन्‍धकार मिटता जाता है और सत्‍य की ज्‍योति अभी चमकने लगी है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं तुम्हें एक और दूसरी नयी आज्ञा लिख रहा हूँ। इस तथ्य का सत्य मसीह के जीवन में और तुम्हारे जीवनों में उजागर हुआ है क्योंकि अन्धकार विलीन हो रहा है और सच्चा प्रकाश तो चमक ही रहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फिर भी जो आज्ञा मैं तुम्‍हें लिख रहा हूँ, वह नयी है। वह नयी इसलिए है कि वह मसीह में चरितार्थ हुई और तुम में भी चरितार्थ हो रही है; क्‍योंकि अन्‍धकार हट रहा है और सत्‍य की ज्‍योति अब चमकने लगी है।
Hindi Bible HHBD
फिर मैं तुम्हें नई आज्ञा लिखता हूं; और यह तो उस में और तुम में सच्ची ठहरती है; कयोंकि अन्धकार मिटता जाता है और सत्य की ज्योति अभी चमकने लगी है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Fir bhi i sachmuch meñ nawa komaanḍ hei, aur tum iske sachcha matlab janta hei, wahi rakam jeise Krisṭ jaane hei. Tumme dekhaay hei ki añdhera duur howe hei aur sachcha roshni aage se chamkat raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर भी मैं तुम्हें नई आज्ञा लिखता हूँ, और यह उसमें और तुम में सच्‍ची ठहरती है; क्योंकि अन्धकार मिटता जाता है और सत्य की ज्योति अब चमकने लगी है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
साथ ही मैं तुम्हें एक नई आज्ञा लिख रहा हूँ जो उसमें और तुममें सच्‍ची है क्योंकि अंधकार मिटता जा रहा है और सच्‍ची ज्योति अब चमकने लगी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर भी मैं तुम्हें एक नई आज्ञा लिख रहा हूं, जो मसीह में सच था तथा तुममें भी सच है. अंधकार मिट रहा है तथा वास्तविक ज्योति चमकी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर भी मैं तुम्हें नई आज्ञा लिखता हूँ; और यह तो उसमें और तुम में सच्ची ठहरती है; क्योंकि अंधकार मिटता जा रहा है और सत्य की ज्योति अभी चमकने लगी है।