1 John 3:17 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
par jis kisee ke pas sansar kee sanpaati ho aur vah apane bhai ko kangal dekhkar us par taras n khana chahe, to us men parameshvar ka praem kyonkar bana rah sakata haai?
Hindi 2017 (नया नियम)
पर जिस किसी के पास संसार की संपत्ति हो और वह अपने भाई को कंगाल देखकर उस पर तरस न खाना चाहे, तो उसमें परमेश्‍वर का प्रेम क्‍योंकर बना रह सकता है?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो जिसके पास भौतिक वैभव है, और जो अपने भाई को अभावग्रस्त देखकर भी उस पर दया नहीं करता, उसमें परमेश्वर का प्रेम है-यह कैसे कहा जा सकता है?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किसी के पास संसार की धन-दौलत हो और वह अपने भाई अथवा बहिन को तंगहाली में देख कर उस पर दया न करे, तो परमेश्‍वर का प्रेम उस में कैसे बना रह सकता है?
Hindi Bible HHBD
पर जिस किसी के पास संसार की संपत्ति हो और वह अपने भाई को कंगाल देखकर उस पर तरस न खाना चाहे, तो उस में परमेश्वर का प्रेम क्योंकर बना रह सकता है?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Agar ham log ke lage u sab hei jon ham mañgta hei aur ham log meñ se koi ek aapan ke lage kuchh nai hei, tab ham log ke ulog pe daya kare ke hei, nai to ham i nai bole sakta hei ki ham Parmeshwar se prem karta hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर जिस किसी के पास संसार की संपत्ति हो और वह अपने भाई को कंगाल देखकर उस पर तरस खाना न चाहे, तो उसमें परमेश्‍वर का प्रेम कैसे बना रह सकता है?
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु जिसके पास सांसारिक धन-संपत्ति है और अपने भाई को आवश्यकता में देखकर उसके प्रति अपना हृदय कठोर कर लेता है, तो परमेश्‍वर का प्रेम उसमें कैसे बना रहेगा?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जो कोई संसार की संपत्ति के होते हुए भी साथी विश्वासी की ज़रूरत की अनदेखी करता है, तो कैसे कहा जा सकता है कि उसमें परमेश्वर का प्रेम मौजूद है?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर जिस किसी के पास संसार की सम्पत्ति हो और वह अपने भाई को जरूरत में देखकर उस पर तरस न खाना चाहे, तो उसमें परमेश्वर का प्रेम कैसे बना रह सकता है?