1 John 4:20 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yaadi koi kahe, ki maain parameshvar se praem rakhta hoon aur apane bhai se baair rakhe to vah jootta haai: kyonki jo apane bhai se, jis us ne dekha haai, praem naheen rakhta, to vah parameshvar se bhee jise us ne naheen dekha, praem naheen rakh sakata.
Hindi 2017 (नया नियम)
यदि कोई कहे, “मैं परमेश्वर से प्रेम रखता हूँ,” और अपने भाई से बैर रखे; तो वह झूठा है: क्योंकि जो अपने भाई से, जिसे उसने देखा है, प्रेम नहीं रखता, तो वह परमेश्वर से भी जिसे उसने नहीं देखा, प्रेम नहीं रख सकता।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि कोई कहता है, “मैं परमेश्वर को प्रेम करता हूँ,” और अपने भाई से घृणा करता है तो वह झूठा है। क्योंकि अपने उस भाई को, जिसे उसने देखा है, जब वह प्रेम नहीं करता, तो परमेश्वर को जिसे उसने देखा ही नहीं है, वह प्रेम नहीं कर सकता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि कोई यह कहे कि मैं परमेश्वर से प्रेम करता हूँ और वह अपने भाई अथवा बहिन से बैर करे, तो वह झूठा है। यदि वह अपने भाई अथवा बहिन से, जिसे वह देखता है, प्रेम नहीं करता, तो वह परमेश्वर से जिसे उसने कभी नहीं देखा, प्रेम नहीं कर सकता।
Hindi Bible HHBD
यदि कोई कहे, कि मैं परमेश्वर से प्रेम रखता हूं; और अपने भाई से बैर रखे; तो वह झूठा है: क्योंकि जो अपने भाई से, जिस उस ने देखा है, प्रेम नहीं रखता, तो वह परमेश्वर से भी जिसे उस ने नहीं देखा, प्रेम नहीं रख सकता।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin agar ham boli ki ham Parmeshwar se prem karta hei aur ek dusra se prem nai kari, tab ham log jhuuṭa hei. Ham log Parmeshwar ke nai dekhe sakta. To ham keise Parmeshwar se prem kare sakta hei, agar ham log ulog jon ke dekhe sakta hei, ulog se prem nai karta?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि कोई कहे, “मैं परमेश्वर से प्रेम रखता हूँ,” और अपने भाई से बैर रखे तो वह झूठा है; क्योंकि जो अपने भाई से जिसे उसने देखा है प्रेम नहीं रखता, तो वह परमेश्वर से भी जिसे उसने नहीं देखा प्रेम नहीं रख सकता।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यदि कोई कहे, “मैं परमेश्वर से प्रेम रखता हूँ” और अपने भाई से घृणा करे तो वह झूठा है। क्योंकि जो अपने उस भाई से प्रेम नहीं रखता जिसे उसने देखा है, तो वह उस परमेश्वर से प्रेम नहीं रख सकता जिसे उसने नहीं देखा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि कोई दावा करे, “मैं परमेश्वर से प्रेम करता हूं” परंतु साथी विश्वासी से घृणा करे, वह झूठा है, क्योंकि जिसने साथी विश्वासी को देखा है और उससे प्रेम नहीं करता तो वह परमेश्वर से, जिन्हें उसने देखा ही नहीं, प्रेम कर ही नहीं सकता,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि कोई कहे, “मैं परमेश्वर से प्रेम रखता हूँ,” और अपने भाई से बैर रखे; तो वह झूठा है; क्योंकि जो अपने भाई से, जिसे उसने देखा है, प्रेम नहीं रखता, तो वह परमेश्वर से भी जिसे उसने नहीं देखा, प्रेम नहीं रख सकता।