1 John 4:6 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ham parameshvar ke haain: jo parameshvar ko janata haai, vah hamaree sunata haai jo parameshvar ko naheen janata vah hamaree nahanee sunata isee prakar ham saty kee atma aur bhram kee atma ko pahachan lete haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
हम परमेश्‍वर के हैं: जो परमेश्‍वर को जानता है, वह हमारी सुनता है; जो परमेश्‍वर को नहीं जानता वह हमारी नही सुनता; इसी प्रकार हम सत्‍य की आत्‍मा और भ्रम की आत्‍मा को पहचान लेते हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु हम परमेश्वर के हैं इसलिए जो परमेश्वर को जानता है, हमारी सुनता है। किन्तु जो परमेश्वर का नहीं है, हमारी नहीं सुनता। इस प्रकार से हम सत्य की आत्मा को और लोगों को भटकाने वाली आत्मा को पहचान सकते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु हम परमेश्‍वर के हैं और जो परमेश्‍वर को जानता है, वह हमारी सुनता है। जो परमेश्‍वर का नहीं है, वह हमारी बात सुनना नहीं चाहता। हम इस प्रकार सत्‍य की आत्‍मा और भ्रान्‍ति की आत्‍मा को जान सकते हैं।
Hindi Bible HHBD
हम परमेश्वर के हैं: जो परमेश्वर को जानता है, वह हमारी सुनता है; जो परमेश्वर को नहीं जानता वह हमारी नही सुनता; इसी प्रकार हम सत्य की आत्मा और भ्रम की आत्मा को पहचान लेते हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham log Parmeshwar ke hei, aur jon sab log Parmeshwar ke jaane hei, ham log ke suni. Lekin jon log Parmeshwar ke nai jaane hei, ham log ke nai suni. Yahi rakam se ham log bataay sakta hei ki kon Aatma sachche bole hei aur kon jhuuṭ.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हम परमेश्‍वर के हैं। जो परमेश्‍वर को जानता है, वह हमारी सुनता है; जो परमेश्‍वर को नहीं जानता वह हमारी नहीं सुनता। इस प्रकार हम सत्य की आत्मा और भ्रम की आत्मा को पहचान लेते हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हम परमेश्‍वर के हैं। जो परमेश्‍वर को जानता है वह हमारी सुनता है, जो परमेश्‍वर का नहीं है वह हमारी नहीं सुनता। इसी से हम सत्य के आत्मा और भ्रम की आत्मा को जान लेते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हम परमेश्वर की ओर से हैं. वे जो परमेश्वर को जानते है, हमारी सुनते हैं. जो परमेश्वर के नहीं है, वह हमारी नहीं सुनते. इसी से हम सत्य के आत्मा तथा असत्य के आत्मा की पहचानकर सकते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हम परमेश्वर के हैं। जो परमेश्वर को जानता है, वह हमारी सुनता है; जो परमेश्वर को नहीं जानता वह हमारी नहीं सुनता; इसी प्रकार हम सत्य की आत्मा और भ्रम की आत्मा को पहचान लेते हैं।