1 John 4:7 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he piryo, ham apas men praem rakhen kyonki praem parameshvar se haai: aur jo koi praem karata haai, vah parameshvar se janma haai aur parameshvar ko janata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
हे प्रियों, हम आपस में प्रेम रखें; क्योंकि प्रेम परमेश्वर से है: और जो कोई प्रेम करता है, वह परमेश्वर से जन्मा है; और परमेश्वर को जानता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे प्यारे मित्रों, हम परस्पर प्रेम करें। क्योंकि प्रेम परमेश्वर से मिलता है और हर कोई जो प्रेम करता है, वह परमेश्वर की सन्तान बन गया है और परमेश्वर को जानता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रियो! हम एक दूसरे से प्रेम करें, क्योंकि प्रेम परमेश्वर से उत्पन्न होता है। जो प्रेम करता है, वह परमेश्वर की सन्तान है और परमेश्वर को जानता है।
Hindi Bible HHBD
हे प्रियों, हम आपस में प्रेम रखें; क्योंकि प्रेम परमेश्वर से है: और जो कोई प्रेम करता है, वह परमेश्वर से जन्मा है; और परमेश्वर को जानता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Dost log, ham log ke ek dusra se prem kare ke hei. Prem Parmeshwar se aay hei, aur jab ham log ek dusra se prem karta hei, to i dekhaay hei ki ham log ke nawa jeewan mila hei. Ab ham log Parmeshwar ke santaan hei, aur ham log uske janta hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे प्रियो, हम आपस में प्रेम रखें; क्योंकि प्रेम परमेश्वर से है। जो कोई प्रेम करता है, वह परमेश्वर से जन्मा है और परमेश्वर को जानता है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हे प्रियो, हम एक दूसरे से प्रेम रखें, क्योंकि प्रेम परमेश्वर से है, और प्रत्येक जो प्रेम रखता है वह परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है और परमेश्वर को जानता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रिय भाई बहनो, हममें आपसी प्रेम रहे: प्रेम परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है. हर एक, जिसमें प्रेम है, परमेश्वर से जन्मा है तथा उन्हें जानता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे प्रियों, हम आपस में प्रेम रखें; क्योंकि प्रेम परमेश्वर से है और जो कोई प्रेम करता है, वह परमेश्वर से जन्मा है और परमेश्वर को जानता है।