1 John 5:10 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo parameshvar ke putra par vishvas karata haai, vah apane hee men gavahee rakhta haai jis ne parameshvar ko prateeati naheen kee, us ne use jootta ttharaya kyonaki us ne us gavahee par vishvas naheen kiya, jo parameshvar ne apane putra ke vishay men dee haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
जो परमेश्‍वर के पुत्र पर विश्‍वास करता है, वह अपने ही में गवाही रखता है; जिस ने परमेश्‍वर की प्रतीति नहीं की, उसने उसे झूठा ठहराया; क्‍योंकि उसने उस गवाही पर विश्‍वास नहीं किया, जो परमेश्‍वर ने अपने पुत्र के विषय में दी है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह जो परमेश्वर के पुत्र में विश्वास रखता है, वह अपने भीतर उस साक्षी को रखता है। परमेश्वर ने जो कहा है, उस पर जो विश्वास नहीं रखता, वह परमेश्वर को झूठा ठहराता है। क्योंकि उसने उस साक्षी का विश्वास नहीं किया है, जो परमेश्वर ने अपने पुत्र के विषय में दी है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो परमेश्‍वर के पुत्र में विश्‍वास करता है, उसके हृदय में परमेश्‍वर की यह साक्षी विद्यमान है। जो परमेश्‍वर में विश्‍वास नहीं करता, वह उसे झूठा समझता है; क्‍योंकि वह पुत्र के विषय में परमेश्‍वर की साक्षी स्‍वीकार नहीं करता।
Hindi Bible HHBD
जो परमेश्वर के पुत्रा पर विश्वास करता है, वह अपने ही में गवाही रखता है; जिस ने परमेश्वर को प्रतीति नहीं की, उस ने उसे झूठा ठहराया; क्योंकि उस ने उस गवाही पर विश्वास नहीं किया, जो परमेश्वर ने अपने पुत्रा के विषय में दी है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Agar ham log ke Parmeshwar ke Laṛka pe biswaas hei, tab ham log u sab biswaas karta hei jon Parmeshwar bataais hei. Lekin agar ham nai biswaas kara jon Parmeshwar aapan laṛka ke baare meñ bataais hei, tab i wahi rakam hei ki ham Parmeshwar ke jhuuṭa bolta hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो परमेश्‍वर के पुत्र पर विश्‍वास करता है वह अपने ही में गवाही रखता है। जिसने परमेश्‍वर पर विश्‍वास नहीं किया उसने उसे झूठा ठहराया, क्योंकि उसने उस गवाही पर विश्‍वास नहीं किया जो परमेश्‍वर ने अपने पुत्र के विषय में दी है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जो परमेश्‍वर के पुत्र पर विश्‍वास करता है, वह स्वयं में यह साक्षी रखता है। जो परमेश्‍वर पर विश्‍वास नहीं करता उसने उसे झूठा ठहरा दिया है, क्योंकि उसने उस साक्षी पर विश्‍वास नहीं किया जो परमेश्‍वर ने अपने पुत्र के विषय में दी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जो कोई परमेश्वर-पुत्र में विश्वास करता है, उसमें यही गवाही भीतर छिपी है. जिसका विश्वास परमेश्वर में नहीं है, उसने उन्हें झूठा ठहरा दिया है क्योंकि उसने परमेश्वर के अपने पुत्र के विषय में दी गई उस गवाही में विश्वास नहीं किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो परमेश्वर के पुत्र पर विश्वास करता है, वह अपने ही में गवाही रखता है; जिसने परमेश्वर पर विश्वास नहीं किया, उसने उसे झूठा ठहराया; क्योंकि उसने उस गवाही पर विश्वास नहीं किया, जो परमेश्वर ने अपने पुत्र के विषय में दी है।