1 Kings 1:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab natan ne sulaaiman kee mata batashoba se kaha, kya too ne suna haai ki haggeet ka putra adoniyyah raja ban baaitta haai aur hamara prabhu daud hase naheen janata?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब नातान ने इसके बारे में सुना, वह सुलैमान की माँ बतशेबा के पास गया। नातान ने उससे पूछा, “क्या तुमने सुना है कि हग्गीत का पुत्र अदोनिय्याह क्या कर रहा है उसने अपने को राजा बना लिया है और वास्तविक राजा दाऊद इसके बारे में कुछ नहीं जानता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नबी नातान ने सुलेमान की मां बतशेबा से कहा, ‘क्‍या आपने यह नहीं सुना कि रानी हग्‍गीत का पुत्र अदोनियाह राजा बन गया है, और हमारे स्‍वामी दाऊद यह बात नहीं जानते हैं?
Hindi Bible HHBD
तब नातान ने सुलैमान की माता बतशेबा से कहा, क्या तू ने सुना है कि हग्गीत का पुत्रा अदोनिरयाह राजा बन बैठा है और हमारा प्रभु दाऊद हसे नहीं जानता?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब नातान ने सुलैमान की माता बतशेबा से कहा, “क्या तू ने सुना है कि हग्गीत का पुत्र अदोनिय्याह राजा बन बैठा है और हमारा प्रभु दाऊद इसे नहीं जानता?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
नाथान ने शलोमोन की माता बैथशेबा से कहा, “क्या तुमने सुना नहीं कि हेग्गीथ का पुत्र अदोनियाह राजा बन गया है, और दावीद हमारे स्वामी इससे अनजान हैं?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब नातान ने सुलैमान की माता बतशेबा से कहा, “क्या तूने सुना है कि हग्गीत का पुत्र अदोनिय्याह राजा बन बैठा है और हमारा प्रभु दाऊद इसे नहीं जानता?