1 Kings 1:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
too daud raja ke pas jakar, us se yon pooch, ki he mere prabhu! he raja! kya too ne shapath khakar apanee dasee se naheen kaha, ki tera putra sulaaiman mere peechhe raja hoga, aur vah meree rajagaee par virajega? fir adoniyyah kyon raja ban baaitta haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा दाऊद के पास जाओ और उससे कहो, ‘मेरे राजा, आपने मुझे वचन दिया था कि आपके बाद मेरा पुत्र सुलैमान अगला राजा होगा। फिर, अदोनिय्याह राजा क्यों बन गया है’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आप अविलम्ब महाराज दाऊद के पास जाइए। आप उनसे यह कहिए, “क्या मेरे स्वामी, महाराज ने मुझसे अपनी सेविका से, यह शपथ नहीं खाई थी: ‘मेरे पश्चात् तुम्हारा पुत्र सुलेमान राज्य करेगा। वह मेरे सिंहासन पर बैठेगा।’ तब अदोनियाह क्यों राजा बन गया?”
Hindi Bible HHBD
तू दाऊद राजा के पास जाकर, उस से यों पूछ, कि हे मेरे प्रभु! हे राजा! क्या तू ने शपथ खाकर अपनी दासी से नहीं कहा, कि तेरा पुत्रा सुलैमान मेरे पीछे राजा होगा, और वह मेरी राजगद्दी पर विराजेगा? फिर अदोनिरयाह क्यों राजा बन बैठा है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू दाऊद राजा के पास जाकर, उससे यों पूछ, ‘हे मेरे प्रभु! हे राजा! क्या तू ने शपथ खाकर अपनी दासी से नहीं कहा, कि तेरा पुत्र सुलैमान मेरे बाद राजा होगा, और वह मेरी राजगद्दी पर विराजेगा? फिर अदोनिय्याह क्यों राजा बन बैठा है?’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसी समय राजा दावीद से जाकर कहो, “महाराज, मेरे स्वामी, क्या आपने अपनी दासी से यह शपथ न ली थी, ‘मेरे बाद तुम्हारा पुत्र शलोमोन ही राजा बनेगा, वही मेरे सिंहासन पर बैठेगा? तो फिर अदोनियाह राजा कैसे बन बैठा?’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू दाऊद राजा के पास जाकर, उससे यह पूछ, ‘हे मेरे प्रभु! हे राजा! क्या तूने शपथ खाकर अपनी दासी से नहीं कहा, कि तेरा पुत्र सुलैमान मेरे बाद राजा होगा, और वह मेरी राजगद्दी पर विराजेगा? फिर अदोनिय्याह क्यों राजा बन बैठा है?’