1 Kings 1:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us ne bahut se baail taaiyar kia, pashu aur bheden bali kee, aur sab rajakumaron kee aur aebyatar yajak aur yoab senapaati ko bulaya haai, parantu tere das sulaaiman ko naheen bulaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अदोनिय्याह ने मेलबलि के लिये कई जानवरों को मार डाला है। उसने बहुत से बैलों, मोटे बछड़ों और भेड़ों को मारा है और उसने आपके सभी पुत्रों को आमन्त्रित किया है। उसने याजक एब्यातार और आपकी सेना के सेनापति योआब को भी आमन्त्रित किया है। किन्तु उसने आपके पुत्र सुलैमान को आमन्त्रित नहीं किया, जो आपकी सेवा करता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अदोनियाह ने अनेक बैलों, हृष्‍ठ-पुष्‍ट पशुओं और भेड़ों की बलि की है, और राजकुमारों, पुरोहित एबयातर और सेनापति योआब को निमन्‍त्रित किया है। परन्‍तु उसने आपके सेवक सुलेमान को नहीं बुलाया।
Hindi Bible HHBD
और उस ने बहुत से बैल तैयार किए, पशु और भेड़ें बलि कीं, और सब राजकुमारों की और एब्यातार याजक और योआब सेनापति को बुलाया है, परन्तु तेरे दास सुलैमान को नहीं बुलाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने बहुत से बैल, तैयार किए पशु और भेड़ें बलि कीं, और सब राजकुमारों को और एब्यातार याजक और योआब सेनापति को बुलाया है, परन्तु तेरे दास सुलैमान को नहीं बुलाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अदोनियाह ने बड़ी संख्या में बैलों, हष्ट-पुष्ट पशुओं और भेड़ों की बलि चढ़ाई है, और उसने राजा के सभी पुत्रों को पुरोहित अबीयाथर और सेनापति योआब को भी बुलाया है, मगर आपके सेवक शलोमोन को इसके लिए नहीं बुलाया गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने बहुत से बैल तैयार किए, पशु और भेड़ें बलि की, और सब राजकुमारों को और एब्यातार याजक और योआब सेनापति को बुलाया है, परन्तु तेरे दास सुलैमान को नहीं बुलाया।