1 Kings 1:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so usake karmachaariyon ne us se kaha, hamare prabhu raja ke liye koi javan kunvaree ddoonddhee jaa, jo raja ke sammukh rahakar usakee seva kiya kare aur tere pas letta kare, ki hamare prabhu raja ko gama pahunche.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये उसके सेवकों ने उससे कहा, “हम आपकी देखभाल के लिये एक युवती की खोज करेंगे। वह आपके समीप लेटेगी और आपको गरम रखेगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: दाऊद के दरबारियों ने उससे यह निवेदन किया, ‘महाराज, हमारे स्‍वामी, हमें अनुमति दीजिए कि महाराज के लिए एक कुंवारी कन्‍या ढूंढ़ें। वह महाराज के सम्‍मुख उपस्‍थित रहेगी और आपकी परिचर्या करेगी। वह आपकी छाती पर लेटेगी, जिससे हमारे स्‍वामी, महाराज गरम होंगे।’
Hindi Bible HHBD
सो उसके कर्मचारियों ने उस से कहा, हमारे प्रभु राजा के लिये कोई जवान कुंवारी ढूंढ़ी जाए, जो राजा के सम्मुख रहकर उसकी सेवा किया करे और तेरे पास लेटा करे, कि हमारे प्रभु राजा को गम पहुंचे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये उसके कर्मचारियों ने उससे कहा, “हमारे प्रभु राजा के लिये कोई जवान कुँवारी ढूँढ़ी जाए, जो राजा के सम्मुख रहकर उसकी सेवा किया करे, और तेरे पास लेटा करे, कि हमारे प्रभु राजा को गर्मी पहुँचे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये उनके सेवकों ने उन्हें सलाह दी, “महाराज, हमारे स्वामी के लिए एक जवान लड़की की खोज की जाए, वह महाराज की सेवा करे और उनके सामने ही रहे. वही आपकी गोद में सोया करे, कि महाराज, हमारे स्वामी की देह गर्म रह सके.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके कर्मचारियों ने उससे कहा, “हमारे प्रभु राजा के लिये कोई जवान कुँवारी ढूँढ़ी जाए, जो राजा के सम्मुख रहकर उसकी सेवा किया करे और तेरे पास लेटा करे, कि हमारे प्रभु राजा को गर्मी पहुँचे।”