1 Kings 1:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur he mere prabhu! je raja! sab isaaelee tujhe tak rahe haain ki too un se kahe, ki hamare prabhu raja kee gaee par usake peechhe kaun baaittega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे राजा, इस्राएल के सभी लोगों की आँखें आप पर लगी हैं। वे आपके इस निर्णय की प्रतीक्षा कर रहै हैं कि आपके बाद कौन राजा होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
महाराज, मेरे स्‍वामी, समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र की आंखें आप पर लगी हैं। कृपाकर, आप उन्‍हें बता दीजिए कि आपके पश्‍चात् आपके सिंहासन पर कौन बैठेगा।
Hindi Bible HHBD
और हे मेरे प्रभु! जे राजा! सब इसाएली तुझे ताक रहे हैं कि तू उन से कहे, कि हमारे प्रभु राजा की गद्दी पर उसके पीछे कौन बैठेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और हे मेरे प्रभु! हे राजा! सारे इस्राएल की आँखें तेरी ओर लगी हैं कि तू उनसे कहे, कि हमारे प्रभु राजा की गद्दी पर उसके बाद कौन बैठेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
महाराज, मेरे स्वामी, इस समय सारे इस्राएल की नज़रें आप पर लगी हैं, कि आप यह घोषणा करें कि महाराज, मेरे स्वामी के बाद कौन सिंहासन पर बैठेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और हे मेरे प्रभु! हे राजा! सब इस्राएली तुझे ताक रहे हैं कि तू उनसे कहे, कि हमारे प्रभु राजा की गद्दी पर उसके बाद कौन बैठेगा।