1 Kings 1:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake jeevan kee shapat, jaaisa maain ne tujh se israael ke parameshvar yahova kee shapath khakar kaha tha, ki tera putra sulaaiman mere peechhe raja hoga, aur vah mere badale meree gaee par virajega, vaaisa hee maain nishchay aj ke din karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं आज वह कार्य करूँगा जिसका वचन मैंने इसके पूर्व तुम्हें दिया था। मैंने यह प्रतिज्ञा यहोवा इस्राएल के परमेश्वर की शक्ति से की थी। मैंने प्रतिज्ञा की थी कि तुम्हारा पुत्र सुलैमान मेरे बाद राजा होगा और मेरे बाद सिंहासन पर मेरा स्थान वही लेगा। मैं अपनी प्रतिज्ञा पूरी करुँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर के नाम से तुमसे यह शपथ खाई थी कि मेरे पश्‍चात् तुम्‍हारा पुत्र सुलेमान राज्‍य करेगा। वह मेरे बदले मेरे सिंहासन पर बैठेगा। मैं आज ही यह कार्य करूंगा।’
Hindi Bible HHBD
उसके जीवन की शपथ, जैसा मैं ने तुझ से इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की शपथ खाकर कहा था, कि तेरा पुत्रा सुलैमान मेरे पीछे राजा होगा, और वह मेरे बदले मेरी गद्दी पर विराजेगा, वैसा ही मैं निश्चय आज के दिन करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके जीवन की शपथ, जैसा मैं ने तुझ से इस्राएल के परमेश्‍वर यहोवा की शपथ खाकर कहा था, ‘तेरा पुत्र सुलैमान मेरे बाद राजा होगा, और वह मेरे बदले मेरी गद्दी पर विराजेगा,’ वैसा ही मैं निश्‍चय आज के दिन करूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने इस्राएल के परमेश्वर, याहवेह के सामने जो शपथ ली थी, ‘तुम्हारा पुत्र शलोमोन मेरे बाद राजा होगा और वही मेरी जगह पर मेरे सिंहासन पर बैठेगा,’ मैं आज ठीक यही पूरा करूंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके जीवन की शपथ, जैसा मैंने तुझ से इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की शपथ खाकर कहा था, ‘तेरा पुत्र सुलैमान मेरे बाद राजा होगा, और वह मेरे बदले मेरी गद्दी पर विराजेगा,’ वैसा ही मैं निश्चय आज के दिन करूँगा।”