1 Kings 1:38 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab sadok yajak aur natan nabee aur yahoyada ka putra banayah karetiyon aur paletiyon ko sang liae huae neeche gaa, aur sulaaiman ko raja daud ke khchchar par chaddhakar geehon ko le chale.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: सादोक, नातान, बनायाह और राजा के अधिकारियों ने राजा दाऊद की आज्ञा का पालन किया। उन्होंने सुलैमान को राजा दाऊद के खच्चर पर चढ़ाया और उसके साथ गीहोन के सोते पर गये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब पुरोहित सादोक, नबी नातान, बनायाह बेन-यहोयादा और करेत तथा पलेत नगर के रहने वाले अंगरक्षक नीचे गए। उन्होंने सुलेमान को राजा दाऊद के खच्चर पर बैठाया, और उसे गीहोन झरने की घाटी में ले गए।
Hindi Bible HHBD
तब सादोक याजक और नातान नबी और यहोयादा का पुत्रा बनायाह करेतियों और पलेतियों को संग लिए हुए नीचे गए, और सुलैमान को राजा दाऊद के खच्चर पर चढ़ाकर गीहोन को ले चले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सादोक याजक और नातान नबी और यहोयादा का पुत्र बनायाह करेतियों और पलेतियों को संग लिए हुए नीचे गए, और सुलैमान को राजा दाऊद के खच्चर पर चढ़ाकर गीहोन को ले चले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब पुरोहित सादोक, भविष्यद्वक्ता नाथान, यहोयादा का पुत्र बेनाइयाह और केरेथि और पेलेथी शलोमोन को राजा दावीद के निज खच्चर पर बैठाकर उसे गीहोन ले गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सादोक याजक और नातान नबी और यहोयादा का पुत्र बनायाह और करेतियों और पलेतियों को संग लिए हुए नीचे गए, और सुलैमान को राजा दाऊद के खच्चर पर चढ़ाकर गीहोन को ले चले।