1 Kings 1:40 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab sab log usake peechhe peechhe bansulee bajate aur itana bada anand karate huae upar gaa, ki unakee dhvaani se prathvee dol uttee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सभी लोग नगर में सुलैमान के पीछे आए। वे बीन बजा रहे थे और उल्लास के नारे लगा रहे थे। वे इतना उद्घोष कर रहे थे कि धरती काँप उठी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब सब लोग उसके पीछे-पीछे फिर ऊपर आ गए। वे बांसुरी बजा रहे थे। वे अत्यन्त आनन्दित थे। वे जय-जयकार कर रहे थे। उनकी आवाज से आकाश फट गया था।
Hindi Bible HHBD
तब सब लोग उसके पीछे पीछे बांसुली बजाते और इतना बड़ा आनन्द करते हुए ऊपर गए, कि उनकी ध्वनि से पृथ्वी डोल उठी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सब लोग उसके पीछे पीछे बाँसुली बजाते और इतना बड़ा आनन्द करते हुए ऊपर गए, कि उनकी ध्वनि से पृथ्वी डोल उठी ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब सारी भीड़ बड़े ही आनंद में बांसुरी बजाते हुए राजा के पीछे-पीछे चलने लगी. इतनी तेज थी उनकी आवाज कि इससे धरती डोल उठी!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सब लोग उसके पीछे-पीछे बाँसुरी बजाते और इतना बड़ा आनन्द करते हुए ऊपर गए, कि उनकी ध्वनि से पृथ्वी डोल उठी।