1 Kings 1:41 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab adoniyyah aur usake sab nevataharee kha chuke the, tab yah dhvani unako sunai padee. aur yoab ne narasinge ka shabd sunakar poochha, nagar men halachal aur chillahatt ka shabd kyon ho raha haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस समय अदोनिय्याह और उसके साथ के सभी अतिथि अपना भोजन समाप्त कर रहे थे। उन्होंने तुरही की आवाज सुनी। योआब ने पूछा, “यह शोर कैसा है नगर में क्या हो रहा है?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब तक अदोनियाह और उसके अतिथि भोजन समाप्त कर चुके थे। उन्होंने यह आवाज सुनी। योआब ने नरसिंगे का स्वर सुना। वह बोला, ‘नगर में यह कैसा शोर हो रहा है?’
Hindi Bible HHBD
जब अदोनिरयाह और उसके सब नेवतहरी खा चुके थे, तब यह ध्वनि उनको सुनाई पड़ी। और योआब ने नरसिंगे का शब्द सुनकर पूछा, नगर में हलचल और चिल्लाहट का शब्द क्यों हो रहा है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब अदोनिय्याह और उसके सब अतिथि खा चुके थे, तब यह ध्वनि उनको सुनाई पड़ी। योआब ने नरसिंगे का शुब्द सुनकर पूछा, “नगर में हलचल और चिल्लाहट का शब्द क्यों हो रहा है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह आवाज अदोनियाह और उसके सभी अतिथियों ने भी सुनी. इस समय वे अपना भोजन खत्म कर ही रहे थे. जैसे ही योआब ने नरसिंगे की आवाज सुनी, वह पूछने लगा, “नगर में इस चिल्लाहट का कारण क्या है?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब अदोनिय्याह और उसके सब अतिथि खा चुके थे, तब यह ध्वनि उनको सुनाई पड़ी। योआब ने नरसिंगे का शब्द सुनकर पूछा, “नगर में हलचल और चिल्लाहट का शब्द क्यों हो रहा है?”