1 Kings 1:45 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur sadok yajak, aur natan nabee ne geehon men usaka rajyaabhaishok kiya haai aur ve vahan se aeesa anand karate huae upar gaae haain ki nagar men halachal mach gai, aur jo shabd tum ko sunai pad raha haai vahee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब याजक सादोक और नातान नबी ने गीहोन सोते पर सुलैमान का अभिषेक किया और तब वे नगर में गये। लोगों ने उनका अनुसरण किया और अब नगर में लोग बहुत प्रसन्न हैं। यह शोर जो तुम सुनते हो, उसी का है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरोहित सादोक और नबी नातान ने गीहोन झरने की घाटी में उनका अभिषेक किया। वहां से वे आनन्द मनाते हुए ऊपर गये हैं। इस कारण नगर में शोर-गुल हो रहा है। जो आवाज आप लोग सुन रहे हैं वह वही है।
Hindi Bible HHBD
और सादोक याजक, और नातान नबी ने गीहोन में उसका राज्याभिषेक किया है; और वे वहां से ऐसा आनन्द करते हुए ऊपर गए हैं कि नगर में हलचल मच गई, और जो शब्द तुम को सुनाई पड़ रहा है वही है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और सादोक याजक, और नातान नबी ने गीहोन में उसका राज्याभिषेक किया है; और वे वहाँ से ऐसा आनन्द करते हुए ऊपर गए हैं कि नगर में हलचल मच गई, और जो शब्द तुम को सुनाई पड़ रहा है वही है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पुरोहित सादोक और भविष्यद्वक्ता नाथान ने गीहोन में शलोमोन का राजाभिषेक कर दिया है. वे सभी वहां से बड़ी ही खुशी में लौटे हैं. इसलिये नगर में यह आनंद मनाने की आवाज सुनाई दे रही है. यही है वह चिल्लाहट, जो आपने सुनी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सादोक याजक, और नातान नबी ने गीहोन में उसका राज्याभिषेक किया है; और वे वहाँ से ऐसा आनन्द करते हुए ऊपर गए हैं कि नगर में हलचल मच गई, और जो शब्द तुम को सुनाई पड़ रहा है वही है।