1 Kings 1:48 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir raja ne yah bhee kaha, ki israaael ka parameshvar yahova dhany haai, jis ne aj mere dekhte aek ko meree gaee par virajaman kiya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा दाऊद ने कहा, ‘इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की स्तुति करो। यहोवा ने मेरे पुत्रों से एक को मेरे सिंहासन पर बिठाया है और इसे मुझे देखने दिया है।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
महाराज ने कहा, “इस्राएली राष्ट्र का प्रभु परमेश्वर धन्य है! उसने मुझे यह अवसर प्रदान किया कि मैं आज अपनी आंखों से अपने वंशज को अपने सिंहासन पर विराजते हुए देख सका!” ’
Hindi Bible HHBD
फिर राजा ने यह भी कहा, कि इस्राएल का परमेश्वर यहोवा धन्य है, जिस ने आज मेरे देखते एक को मेरी गद्दी पर विराजमान किया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर राजा ने यह भी कहा, ‘इस्राएल का परमेश्वर यहोवा धन्य है, जिसने आज मेरे देखते एक को मेरी गद्दी पर विराजमान किया है।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
साथ ही राजा ने यह भी कहा, ‘धन्य हैं, याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर, जिन्होंने आज किसी को मेरे सिंहासन पर बैठने के लिए चुना है, और उसे खुद मेरी आंखों ने देख लिया है.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर राजा ने यह भी कहा, ‘इस्राएल का परमेश्वर यहोवा धन्य है, जिसने आज मेरे देखते एक को मेरी गद्दी पर विराजमान किया है।’”