1 Kings 1:51 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab sulaaiman ko yah samachar mila ki adoniyyah sulaaiman raja se aeesa dr gaya haai ki us ne vedee ke seengon ko yah kahakar pakad liya haai, ki aj raja sulaaiman shapath khaae ki apane das ko talavar se n mar dalega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब किसी ने सुलैमान से कहा, “अदोनिय्याह तुमसे बहुत भयभीत है। अदोनिय्याह वेदी के पास है। उसने वेदी के सीगों को पकड़ रखा है और छोड़ने से इन्कार करता है। अदोनिय्याह कहता है, ‘राजा सुलैमान से यह प्रतिज्ञा करने को कहो कि वह मुझे मारेगा नहीं।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह बात सुलेमान को बताई गई: ‘राजकुमार अदोनियाह महाराज सुलेमान से डरते हैं। उन्‍होंने वेदी के सींग पकड़ लिये हैं। वह यह कह रहे हैं, “महाराज सुलेमान पहले मुझसे शपथ खाएं कि वह मेरा, अपने सेवक का तलवार से वध नहीं करेंगे।” ’
Hindi Bible HHBD
तब सुलैमान को यह समाचार मिला कि अदोनिरयाह सुलैमान राजा से ऐसा डर गया है कि उस ने वेदी के सींगों को यह कहकर पकड़ लिया है, कि आज राजा सुलैमान शपथ खाए कि अपने दास को तलवार से न मार डालेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सुलैमान को यह समाचार मिला, “अदोनिय्याह सुलैमान राजा से ऐसा डर गया है कि उसने वेदी के सींगों को यह कहकर पकड़ लिया है, ‘आज राजा सुलैमान शपथ खाए कि अपने दास को तलवार से न मार डालेगा।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“सुनिए, सुनिए! अदोनियाह महाराज से डरता है, इसलिये उसने जाकर यह कहते हुए वेदी के सींग थाम लिए हैं, ‘आज महाराज शलोमोन यह शपथ लें, कि वह अपने सेवक को तलवार से नहीं मारेंगे.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सुलैमान को यह समाचार मिला, “अदोनिय्याह सुलैमान राजा से ऐसा डर गया है कि उसने वेदी के सींगों को यह कहकर पकड़ लिया है, ‘आज राजा सुलैमान शपथ खाए कि अपने दास को तलवार से न मार डालेगा।’”