1 Kings 10:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur raja ne chandan kee lakadee se yahova ke bhvan aur rajabhvan ke liye jangale aur gavaaiyon ke liye veena aur sarangiyan banavai aeesee chandan kee lakadee aj tak fir naheen ai, aur n dikhai padee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सुलैमान ने लकड़ी का उपयोग मन्दिर और महल को सम्भालने के लिये किया। उसने लकड़ी का उपयोग गायकों के लिये वीणा और बीन बनाने में भी किया। अन्य कोई भी व्यक्ति उस प्रकार की लकड़ी इस्राएल में कभी नहीं लाया, और किसी भी व्यक्ति ने तब से उस प्रकार की लकड़ी नहीं देखी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा सुलेमान ने चन्‍दन की लकड़ी से प्रभु के भवन और राजमहल के लिए आसन और संगीतकारों के लिए सितार और सारंगियां बनाईं। इतनी मात्रा में चन्‍दन की लकड़ी फिर कभी देश में नहीं आई, और न आज तक दिखाई दी।
Hindi Bible HHBD
और राजा ने चन्दन की लकड़ी से यहोवा के भवन और राजभवन के लिये जंगले और गवैयों के लिये वीणा और सारंगियां बनवाई; ऐसी चन्दन की लकड़ी आज तक फिर नहीं आई, और न दिखाई पड़ी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और राजा ने चन्दन की लकड़ी से यहोवा के भवन और राजभवन के लिये खम्भे और गवैयों के लिये वीणा और सारंगियाँ बनवाईं: ऐसी चन्दन की लकड़ी आज तक फिर नहीं आई, और न दिखाई पड़ी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिस लकड़ी से राजा शलोमोन ने याहवेह के भवन के लिए और राजमहल के लिए खंभे और गायकों के लिए वीणा और सारंगियां बना दिए. ऐसी चन्दन की लकड़ी देखी न गई, क्योंकि फिर इसे लाया ही नहीं गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और राजा ने चन्दन की लकड़ी से यहोवा के भवन और राजभवन के लिये खम्भे और गवैयों के लिये वीणा और सारंगियाँ बनवाईं; ऐसी चन्दन की लकड़ी आज तक फिर नहीं आई, और न दिखाई पड़ी है।