1 Kings 10:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir us ne sona gaddhvakar teen sau chhottee ddhalen bhee banavai aek aek chhottee ddhal me, teen mane sona laga aur raja ne unako labanonee van nam bhvan men rakhva diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसने सोने की पट्टियों की तीन सौ छोटी ढालें भी बनाईं। हर एक ढाल में लगभग चार पौंड सोना लगा था। राजा ने उन्हें उस भवन में रखा जिसे “लबानोन का वन” कहा जाता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने तीन सौ छोटी ढालें भी बनाई और उनको सोने की परत से मढ़ा। प्रत्येक ढाल में एक किलो सात सौ ग्राम सोना लगा। राजा सुलेमान ने उनको लबानोन-वन के भवन में रख दिया।
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने सोना गढ़वाकर तीन सौ छोटी ढालें भी बनवाई; एक एक छोटी ढाल में, तीन माने सोना लगा; और राजा ने उनको लबानोनी वन नाम भवन में रखवा दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने सोना गढ़वाकर तीन सौ छोटी ढालें भी बनावाईं; एक एक छोटी ढाल में, तीन माने सोना लगा; और राजा ने उनको लबानोनी वन नामक भवन में रखवा दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शलोमोन ने पीटे हुए सोने से 300 ढालों को भी बनवाया. हर एक ढाल में लगभग साढ़े तीन किलो सोना लगाया गया था. इन सभी को राजा ने लबानोन वन महल में रख दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने सोना गढ़वाकर तीन सौ छोटी ढालें भी बनवाईं; एक-एक छोटी ढाल में, तीन माने सोना लगा; और राजा ने उनको लबानोन का वन नामक महल में रखवा दिया।