1 Kings 10:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vah to bahut bharee dal, aur masalo, aur bahut sone, aur manai se lade untt sath liye huae yarooshalem ko ai aur sulaaiman ke pas pahunchakar apane man kee sab baton ke vishay men us se baten karane lagee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसने सेवकों की विशाल संख्या के साथ यरूशलेम की यात्रा की। अनेक ऊँट मसाले, रत्न, और बहुत सा सोना ढो रहे थे। वह सुलैमान से मिली और उसने उन सब प्रश्नों को पूछा जिन्हें वह सोच सकती थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने यरूशलेम नगर में प्रवेश किया। उसके साथ असंख्‍य सेवक-सेविकाएं और बहुमूल्‍य उपहार थे। मसाले, प्रचुर-मात्रा में सोना और मणि-मुक्‍ता ऊंटों पर लदे हुए थे। वह सुलेमान के पास पहुंची। उसने अपने मन की सब बातें सुलेमान से कहीं।
Hindi Bible HHBD
वह तो बहुत भारी दल, और मसालों, और बहुत सोने, और मणि से लदे ऊंट साथ लिये हुए यरूशलेम को आई; और सुलैमान के पास पहुंचकर अपने मन की सब बातों के विषय में उस से बातें करने लगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह तो बहुत भारी दल के साथ मसालों, और बहुत सोने, और मणि से लदे ऊँट साथ लिये हुए यरूशलेम को आई; और सुलैमान के पास पहुँचकर अपने मन की सब बातों के विषय में उससे बातें करने लगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वह येरूशलेम पहुंची, उनके साथ एक बड़ा कर्मचारी दल, ऊंटों पर मसाले और बड़ी मात्रा में सोना और कीमती पत्थर थे. जब उनकी भेंट शलोमोन से हुई, उन्होंने शलोमोन के सामने वह सब कह डाला, जो उनके मन में था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह तो बहुत भारी दल के साथ, मसालों, और बहुत सोने, और मणि से लदे ऊँट साथ लिये हुए यरूशलेम को आई; और सुलैमान के पास पहुँचकर अपने मन की सब बातों के विषय में उससे बातें करने लगी।