1 Kings 10:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur usake karmacharee kis reeti baaittte, aur usake tthanluae kis reeti khde rahate, aur kaaise kaaise kapade paahine rahate haai, aur usake pilanevale kaaise haai, aur vah kaaisee chaddhai haai, jis se vah yahova ke bhvan ko jaya karata haai, yah sab jab us ne dekha, tab vah chakit ho gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
रानी ने राजा की मेज पर भोजन भी देखा। उसने उसके अधिकारियों को एक साथ मिलते देखा। उसने महल के सेवकों और जिन अच्छे वस्त्रों को उन्होंने पहन रखा था, उन्हें भी देखा। उसने उसकी दावतों और मन्दिर में चढ़ाई गई भेंटों को देखा। उन सभी चीजों ने वास्तव में उसे चकित कर दिया। उसकी साँस ऊपर की ऊपर और नीचे की नीचे रह गई!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दस्‍तरख्‍वान पर परोसा गया राजसी भोजन, उसके उच्‍चाधिकारियों के आसन, परिचारिकों की सेवा और उनकी पोशाक, उसके साकी और अग्‍नि-बलि, जो वह प्रभु के भवन में चढ़ाता था, तब वह आश्‍चर्य से स्‍तब्‍ध रह गई।
Hindi Bible HHBD
और उसके कर्मचारी किस रीति बैठते, और उसके टहंलुए किस रीति खड़े रहते, और कैसे कैसे कपड़े पहिने रहते हैं, और उसके पिलानेवाले कैसे हैं, और वह कैसी चढ़ाई है, जिस से वह यहोवा के भवन को जाया करता है, यह सब जब उस ने देखा, तब वह चकित हो गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसके कर्मचारी किस रीति बैठते, और उसके टहलुए किस रीति खड़े रहते, और कैसे कैसे कपड़े पहिने रहते हैं, और उसके पिलानेवाले कैसे हैं, और वह कैसी चढ़ाई है, जिससे वह यहोवा के भवन को जाया करता है; यह सब जब उसने देखा, तब वह चकित रह गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनकी मेज़ पर परोसा गया भोजन, उनके कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था, उनके सेवकों द्वारा की गई सेवा, उनके कपड़े, उनके पिलाने वाले और याहवेह के भवन में चढ़ाई गई होमबलियां देख वह हैरान रह गईं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसके कर्मचारी किस रीति बैठते, और उसके टहलुए किस रीति खड़े रहते, और कैसे-कैसे कपड़े पहने रहते हैं, और उसके पिलानेवाले कैसे हैं, और वह कैसी चढ़ाई है, जिससे वह यहोवा के भवन को जाया करता है, यह सब जब उसने देखा, तब वह चकित रह गई।