1 Kings 10:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu jab tak maain ne ap hee akar apanee ankhon se yah n dekha, tab tak maain ne un baton kee prateet n kee, parantu isaka adha bhee mujhe n bataya gaya tha teree buddhimanee aur kalyan us keett se bhee baddhkar haai, jo maain ne sunee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं इन बातों में तब तक विश्वास नहीं करती थी जब तक मैं यहाँ नहीं आई और इन चीज़ों को अपनी आँखों से नहीं देखा। अब मैं देखती हूँ कि जितना मैंने सुन रखा था उससे भी अधिक यहाँ है। आपकी बुद्धिमत्ता और सम्पत्ति उससे बहुत अधिक है जितनी लोगों ने मुझको बतायी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने उन बातों को सुनकर उन पर विश्वास नहीं किया था। पर जब मैं यहाँ आई, और स्वयं अपनी आंखों से देखा तब मुझे विश्वास करना पड़ा। निस्सन्देह आपके और आपकी बुद्धि के विषय में मुझे आधा ही बताया गया था। आपकी बुद्धि, आपका वैभव तो उससे कहीं अधिक है, जितना मैंने सुना था।
Hindi Bible HHBD
परन्तु जब तक मैं ने आप ही आकर अपनी आंखों से यह न देखा, तब तक मैं ने उन बातों की प्रतीत न की, परन्तु इसका आधा भी मुझे न बताया गया था; तेरी बुध्दिमानी और कल्याण उस की त्त से भी बढ़कर है, जो मैं ने सुनी थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु जब तक मैं ने आप ही आकर अपनी आँखों से यह न देखा, तब तक मैं ने उन बातों की प्रतीति न की, परन्तु इसका आधा भी मुझे न बताया गया था; तेरी बुद्धिमानी और कल्याण उस कीर्ति से भी बढ़कर है, जो मैं ने सुनी थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर मैंने उन समाचारों का विश्वास ही नहीं किया, जब तक मैंने खुद आकर अपनी ही आंखों से यह सब देख न लिया. सच तो यह है कि मुझे तो इसका आधा भी न बताया गया था. आपकी बुद्धि और समृद्धि उस महिमा से कहीं बढ़कर है जो मेरे सामने वर्णन की गयी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु जब तक मैंने आप ही आकर अपनी आँखों से यह न देखा, तब तक मैंने उन बातों पर विश्वास न किया, परन्तु इसका आधा भी मुझे न बताया गया था; तेरी बुद्धिमानी और कल्याण उस कीर्ति से भी बढ़कर है, जो मैंने सुनी थी।