1 Kings 10:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
dhany haai tera parameshvar yahova! jo tujh se aeesa prasann hua ki tujhe israaael kee rajagaee par virajaman kiya yahova israaael se sada praem rakhta haai, is karan us ne tujhe nyay aur dharma karane ko raja bana diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आपका यहोवा परमेश्वर स्तुति योग्य है! आपको इस्राएल का राजा बनाने में उसे प्रसन्नता हुई। यहोवा परमेश्वर इस्राएल से प्रेम करता है। इसलिये उसने आपको राजा बनाया। आप नियमों का अनुसरण करते हैं और लोगों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करते हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
धन्‍य है आपका प्रभु परमेश्‍वर जिसने प्रसन्न होकर आपको इस्राएली राष्‍ट्र का सिंहासन प्रदान किया। प्रभु ने इस्राएली राष्‍ट्र से सदा प्रेम किया है। उसने अपने इस प्रेम के कारण आपको राजा बनाया जिससे आप न्‍याय और धर्म के कार्य करें।’
Hindi Bible HHBD
धन्य है तेरा परमेश्वर यहोवा! जो तुझ से ऐसा प्रसन्न हुआ कि तुझे इस्राएल की राजगद्दी पर विराजमान किया: यहोवा इस्राएल से सदा प्रेम रखता है, इस कारण उस ने तुझे न्याय और धर्म करने को राजा बना दिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
धन्य है तेरा परमेश्‍वर यहोवा जो तुझ से ऐसा प्रसन्न हुआ कि तुझे इस्राएल की राजगद्दी पर विराजमान किया: यहोवा इस्राएल से सदा प्रेम रखता है, इस कारण उसने तुझे न्याय और धर्म करने को राजा बना दिया है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
धन्य हैं याहवेह, आपके परमेश्वर, आप पर जिनकी कृपादृष्टि है, जिन्होंने आपको इस्राएल के सिंहासन पर बैठाया है. याहवेह हमेशा से इस्राएल से प्रेम करते आए हैं, इसलिये उन्होंने आपको राजा के पद पर रखा है, कि आप न्याय और धर्म के साथ शासन करें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
धन्य है तेरा परमेश्वर यहोवा #! जो तुझ से ऐसा प्रसन्न हुआ कि तुझे इस्राएल की राजगद्दी पर विराजमान किया यहोवा इस्राएल से सदा प्रेम रखता है, इस कारण उसने तुझे न्याय और धार्मिकता करने को राजा बना दिया है।”