1 Kings 11:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ve un jaatiyon kee thee, jinake vishay men yahova ne israaaeliyon se kaha tha, ki tum unake madhy men n jana, aur n ve tumhare madhy men ane paae, ve tumhara man apane devataon kee or nisandeh faerengee unheen kee praeeati men sulaaiman lipt ho gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बीते समय में यहोवा ने इस्राएल के लोगों से कहा था, “तुम्हें अन्य राष्ट्रों की स्त्रियों से विवाह नहीं करना चाहिये। यदि तुम ऐसा करोगे तो वे लोग तुम्हें अपने देवताओं का अनुसरण करने के लिये बाध्य करेंगी।” किन्तु सुलैमान उन स्त्रियों के प्रेम पाश में पड़ा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएल के प्रभु परमेश्वर ने इन जातियों के विषय में यह आज्ञा दी थी, ‘तुम इन जातियों से विवाह-सम्बन्ध स्थापित नहीं करना और न ये जातियां तुमसे विवाह-सम्बन्ध स्थापित करेंगी, क्योंकि इनकी पुत्रियाँ अपने देवताओं की ओर तुम्हें निश्चय ही उन्मुख कर देंगी।’ परन्तु सुलेमान उनके प्रेम में डूब गया।
Hindi Bible HHBD
वे उन जातियों की थीं, जिनके विषय में यहोवा ने इस्राएलियों से कहा था, कि तुम उनके मध्य में न जाना, और न वे तुम्हारे मध्य में आने पाएं, वे तुम्हारा मन अपने देवताओं की ओर निेसन्देह फेरेंगी; उन्हीं की प्रीति में सुलैमान लिप्त हो गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे उन जातियों की थीं, जिनके विषय में यहोवा ने इस्राएलियों से कहा था, “तुम उनके मध्य में न जाना, और न वे तुम्हारे मध्य में आने पाएँ, वे तुम्हारा मन अपने देवताओं की ओर नि:सन्देह फेरेंगी;” उन्हीं की प्रीति में सुलैमान लिप्त हो गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये वे राष्ट्र थे, जिनके विषय में याहवेह ने इस्राएल को चेतावनी देते हुए कहा था, “तुम न तो उन जनताओं से कोई वैवाहिक संबंध रखना, और न उनका ही तुम्हारे साथ किसी प्रकार का संबंध हो, क्योंकि यह तय है कि वे तुम्हारा हृदय अपने देवताओं की ओर लगा ही लेंगे.” शलोमोन को इन स्त्रियों से गहरा प्रेम हो गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे उन जातियों की थीं, जिनके विषय में यहोवा ने इस्राएलियों से कहा था, “ तुम उनके मध्य में न जाना #, और न वे तुम्हारे मध्य में आने पाएँ, वे तुम्हारा मन अपने देवताओं की ओर निःसन्देह फेरेंगी;” उन्हीं की प्रीति में सुलैमान लिप्त हो गया।