1 Kings 11:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab hadad ne misra men rahate yah suna, ki daud apane purakhaon ke sang so gaya, aur yoab senapaati bhee mar gaya haai, tab us ne firaun se kaha, mujhe agyaa de ki maain apane desh ko jaun!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मिस्र में हदद ने सुना कि दाऊद मर गया। उसने यह भी सुना कि सेनापति योआब मर गया। इसलिए हदद ने फ़िरौन से कहा, “मुझे अपने देश में अपने घर वापस लौट जाने दे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक दिन हदद ने मिस्र देश में सुना कि दाऊद अपने मृत पूर्वजों के साथ चिरनिद्रा में सो गया और सेनापति योआब की भी मृत्‍यु हो गई। तब हदद ने फरओ से यह कहा, ‘कृपया, मुझे जाने की अनुमति दीजिए। मैं स्‍वदेश जाऊंगा।’
Hindi Bible HHBD
जब हदद ने मिस्र में रहते यह सुना, कि दाऊद अपने पुरखाओं के संग सो गया, और योआब सेनापति भी मर गया है, तब उस ने फ़िरौन से कहा, मुझे आज्ञा दे कि मैं अपने देश को जाऊं!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब हदद ने मिस्र में रहते यह सुना कि दाऊद अपने पुरखाओं के संग सो गया, और योआब सेनापति भी मर गया है, तब उसने फ़िरौन से कहा, “मुझे आज्ञा दे कि मैं अपने देश को जाऊँ!”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मिस्र में रहते हुए ही जब हदद ने यह सुना कि दावीद अब नहीं रहे, और सेनापति योआब की भी मृत्यु हो गई है, हदद ने फ़रोह से विनती की, “मुझे आज्ञा दीजिए कि मैं अपने देश में जा रहूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब हदद ने मिस्र में रहते यह सुना, कि दाऊद अपने पुरखाओं के संग जा मिला, और योआब सेनापति भी मर गया है, तब उसने फ़िरौन से कहा, “मुझे आज्ञा दे कि मैं अपने देश को जाऊँ!”