1 Kings 11:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
unheen dinon men yarobam yarooshalem se nikalakar ja raha tha, ki shaeelobasee ahiyyah nabee, nai char oddhe huae marga par us se mila aur keval ve hee donon maaidan men the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एक दिन यारोबाम यरूशलेम के बाहर यात्रा कर रहा था। शीलो का अहिय्याह नबी उससे सड़क पर मिला। अहिय्याह एक नया अंगरखा पहने था। ये दोनों व्यक्ति देश में अकेले थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक समय जब यारोबआम यरूशलेम नगर से बाहर निकल रहा था, तब शिलोह नगर के नबी अहियाह ने मार्ग में उससे भेंट की। नबी एक नया अंगरखा पहिने हुए था। दोनों व्यक्‍ति खुले मैदान में अकेले थे।
Hindi Bible HHBD
उन्हीं दिनों में यारोबाम यरूशलेम से निकलकर जा रहा था, कि शीलोबासी अहिरयाह नबी, नई च र ओढ़े हुए मार्ग पर उस से मिला; और केवल वे ही दोनों मैदान में थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्हीं दिनों में यारोबाम यरूशलेम से निकलकर जा रहा था, कि शीलोवासी अहिय्याह नबी, नई चद्दर ओढ़े हुए मार्ग पर उससे मिला; और केवल वे ही दोनों मैदान में थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब यरोबोअम येरूशलेम से बाहर गया तो मार्ग में शीलो वासी भविष्यद्वक्ता अहीयाह से उसकी भेंट हो गई. अहीयाह ने नए कपड़े पहने हुए था. सिर्फ ये दोनों इस समय मैदान में खड़े हुए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्हीं दिनों में यारोबाम यरूशलेम से निकलकर जा रहा था, कि शीलोवासी अहिय्याह नबी, नई चद्दर ओढ़े हुए मार्ग पर उससे मिला; और केवल वे ही दोनों मैदान में थे।