1 Kings 11:33 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaka karan yah haai ki unhon ne mujhe tyag kar seedoniyon kee devee ashtoret aur moabiyon ke devata kamosha, aur ammoniyon ke devata milkom ko dandvat kee, aur mere magan par naheen chale aur jo meree drashtti men tteek haai, vah naheen kiya, aur meree vedhaiyon aur niyamon ko naheen mana jaaisa ki usake pita daud ne kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं सुलैमान से राज्य ले लूँगा क्योंकि उसने मेरा अनुसरण करना छोड़ दिया। वह सीदोनी देवमूर्ती अश्तोरेत की पूजा करता है। वह अश्तोरेत, सीदोनी देवता, मोआबी देवता कमोश और अम्मोनी देवता मिल्कोम की पूजा करता है। सुलैमान ने सच्चे और अच्छे कामों को करना छोड़ दिया है। वह मेरे नियमों और आदेशों का पालन नहीं करता। वह उस प्रकार नहीं रहता जिस प्रकार उसका पिता दाऊद रहता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सुलेमान ने मुझे त्‍याग दिया है। वह सीदोनी जाति की देवी अशेराह, मोआबी जाति के देवता कमोश और अम्‍मोनी जाति के देवता मिल्‍कोम की पूजा करने लगा है। वह मेरे मार्ग पर नहीं चल रहा है। जो कार्य मेरी दृष्‍टि में उचित है, वह उसको नहीं करता है। वह मेरी संविधियों और न्‍याय-सिद्धान्‍तों का पालन नहीं करता है, जैसा उसका पिता दाऊद करता था।
Hindi Bible HHBD
इसका कारण यह है कि उन्हों ने मुझे त्याग कर सीदोनियों की देवी अश्तोरेत और मोआबियों के देवता कमोश, और अम्मोनियों के देवता मिल्कोम को दणडवत की, और मेरे माग पर नहीं चले: और जो मेरी दृष्टि में ठीक है, वह नहीं किया, और मेरी वेधियों और नियमों को नहीं माना जैसा कि उसके पिता दाऊद ने किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसका कारण यह है कि उन्होंने मुझे त्याग कर सीदोनियों की देवी अश्तोरेत और मोआबियों के देवता कमोश, और अम्मोनियों के देवता मिल्कोम को दण्डवत् की, और मेरे मार्गों पर नहीं चले: और जो मेरी दृष्‍टि में ठीक है वह नहीं किया, और मेरी विधियों और नियमों को नहीं माना जैसा कि उसके पिता दाऊद ने किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि उसने मुझे भुलाकर सीदोनियों की देवी अश्तोरेथ की, मोआब के देवता खेमोश की और अम्मोनियों के देवता मिलकाम की पूजा करना शुरू कर दिया है. उसने मेरे नियमों का पालन करना छोड़ दिया है. उसने अपने पिता दावीद के समान वह नहीं किया, जो मेरी नज़रों में सही है, और न ही उसने मेरी विधियों और नियमों का पालन ही किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसका कारण यह है कि उन्होंने मुझे त्याग कर सीदोनियों की देवी अश्तोरेत और मोआबियों के देवता कमोश, और अम्मोनियों के देवता मिल्कोम को दण्डवत् की, और मेरे मार्गों पर नहीं चले: और जो मेरी दृष्टि में ठीक है, वह नहीं किया, और मेरी विधियों और नियमों को नहीं माना जैसा कि उसके पिता दाऊद ने किया।