1 Kings 11:34 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
taubhee maain usake hath se poorn rajy n le loonga, parantu mera chuna hua das daud jo meree agyaaaen aur vidhaiyan manata raha, usake karan maain usako jeevan bhr pradhaan ttharaae rakoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये मैं राज्य को सुलैमान के परिवार से ले लूँगा। किन्तु मैं सुलैमान को उसके शेष जीवन भर उनका शासक रहने दूँगा। यह मैं अपने सेवक दाऊद के लिये करूँगा। मैंने दाऊद को इसलिये चुना था कि वह मेरे सभी आदेशों व नियमों का पालन करता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फिर भी मैं उसके हाथ से सम्‍पूर्ण राज्‍य नहीं छीनूंगा; क्‍योंकि मैंने उसे जीवन भर के लिए शासक नियुक्‍त किया था। मैं यह कृपा अपने सेवक दाऊद के कारण करूंगा, जिसको मैंने चुना था, और जिसने मेरी संविधियों और आज्ञाओं का पालन किया था।
Hindi Bible HHBD
तौभी मैं उसके हाथ से पूर्ण राज्य न ले लूंगा, परन्तु मेरा चुना हुआ दास दाऊद जो मेरी आज्ञाएं और विधियां मानता रहा, उसके कारण मैं उसको जीवन भर प्रधान ठहराए रखूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तौभी मैं उसके हाथ से पूर्ण राज्य न ले लूँगा, परन्तु मेरा चुना हुआ दास दाऊद जो मेरी आज्ञाएँ और विधियाँ मानता रहा, उसके कारण मैं उसको जीवन भर प्रधान ठहराए रखूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘यह सब होने पर भी मैं उससे सारा राज्य नहीं छीनूंगा, मैं अपने सेवक दावीद के कारण उसे आजीवन शासक बना रहने दूंगा, जो मेरा चुना हुआ था, जो मेरे आदेशों और नियमों का पालन करता रहा,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो भी मैं उसके हाथ से पूर्ण राज्य न ले लूँगा, परन्तु मेरा चुना हुआ दास दाऊद जो मेरी आज्ञाएँ और विधियाँ मानता रहा, उसके कारण मैं उसको जीवन भर प्रधान ठहराए रखूँगा।