1 Kings 11:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so jab sulaaiman booddha hua, tab usakee striayon ne usaka man paraye devataon kee or bahaka diya, aur usaka man apane pita daud kee nai apane parameshvar yahova par pooree reeati se laga n raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब सुलैमान बूढ़ा हुआ तो उसकी पत्नियों ने उससे अन्य देवताओं का अनुसरण कराया। सुलैमान ने उसी प्रकार पूरी तरह यहोवा का अनुसरण नहीं किया जिस प्रकार उसके पिता दाऊद ने किया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसकी वृद्धावस्‍था के समय उसकी पत्‍नियों ने उसका हृदय अन्‍य देवताओं की ओर उन्‍मुख कर दिया। जैसा सुलेमान के पिता दाऊद का हृदय प्रभु परमेश्‍वर के प्रति पूर्णत: सच्‍चा था वैसा उसका हृदय नहीं रहा।
Hindi Bible HHBD
सो जब सुलैमान बूढ़ा हुआ, तब उसकी स्त्रियों ने उसका मन पराये देवताओं की ओर बहका दिया, और उसका मन अपने पिता दाऊद की नाई अपने परमेश्वर यहोवा पर पूरी रीति से लगा न रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: जब सुलैमान बूढ़ा हुआ, तब उसकी स्त्रियों ने उसका मन पराये देवताओं की ओर बहका दिया, और उसका मन अपने पिता दाऊद के समान अपने परमेश्‍वर यहोवा पर पूरी रीति से लगा न रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि जब शलोमोन की उम्र ढलने लगी, उनकी पत्नियों ने उनका हृदय पराए देवताओं की ओर कर दिया; उनका हृदय याहवेह, उनके परमेश्वर के लिए पूरी तरह सच्चा नहीं रह गया, जैसे उनके पिता दावीद का था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः जब सुलैमान बूढ़ा हुआ, तब उसकी स्त्रियों ने उसका मन पराए देवताओं की ओर बहका दिया #, और उसका मन अपने पिता दाऊद की समान अपने परमेश्वर यहोवा पर पूरी रीति से लगा न रहा।