1 Kings 11:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
un dinon sulaaiman ne yarooshalem ke samhane ke pahad par moaabiyon ke kamosh nam gharanait devata ke liye aur ammoniyon ke molek nam gharaanait devata ke liye ek ek uncha sthan banaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सुलैमान ने कमोश की पूजा के लिये स्थान बनाया। कमोश मोआबी लोगों की घृणास्पद देवमूर्ति थी। सुलैमान ने उसके उच्चस्थान को यरूशलेम से लगी पहाड़ी पर बनाया। सुलैमान ने उसी पहाड़ी पर मोलेक का उच्चस्थान भी बनाया। मोलेक अम्मोनी लोगों की घृणास्पद देवमूर्ति थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने यरूशलेम की पश्‍चिमी दिशा में एक पहाड़ पर मोआब जाति के घृणित देवता कमोश तथा अम्‍मोन जाति के घृणित देवता मोलेक के लिए एक वेदी निर्मित की।
Hindi Bible HHBD
उन दिनों सुलैमान ने यरूशलेम के साम्हने के पहाड़ पर मोआबियों के कमोश नाम घृणित देवता के लिये और अम्मोनियों के मोलेक नाम घृणित देवता के लिये एक एक ऊंचा स्थान बनाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन दिनों सुलैमान ने यरूशलेम के सामने के पहाड़ पर मोआबियों के कमोश नामक घृणित देवता के लिये और अम्मोनियों के मोलेक नामक घृणित देवता के लिये एक एक ऊँचा स्थान बनाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शलोमोन ने येरूशलेम की पूर्वी पहाड़ी पर मोआब देश के घृणित देवता खेमोश और अम्मोनियों के घृणित देवता मोलेख के आदर में पूजा घर बनवाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन दिनों सुलैमान ने यरूशलेम के सामने के पहाड़ पर मोआबियों के कमोश नामक घृणित देवता के लिये और अम्मोनियों के मोलेक नामक घृणित देवता के लिये एक-एक ऊँचा स्थान बनाया।