1 Kings 12:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
javanon ne jo usake sang bade huae the usako yah uttar diya, ki un logon ne tujh se kaha haai, ki tere pita ne hamara jooa bharee kiya tha, parantu too use hamare liaee halaka kara too un se yon kahana, ki meree chhnigualiya mere pita kee kamar se bhee mottee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा के युवक मित्रों ने कहा, “वे लोग तुम्हारे पास आए और उन्होंने तुमसे कहा, ‘तुम्हारे पिता ने हमें कठिन श्रम करने के लिये विवश किया। अब हम लोगों का काम सरल करें।’ अत: तुम्हें डींग मारनी चाहिये और उनसे कहना चाहिये, ‘मेरी छोटी उंगली मेरे पिता के पूरे शरीर से अधिक शक्तिशाली है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके जवान साथी उससे बोले, ‘जिन लोगों ने आपसे यह कहा है: “आपके पिता ने हमारे कन्धे पर भरी जुआ रखा था। आप इस भार को हलका कीजिए,” आप उनसे यों बोलिए, “यदि मेरे पिता सेर थे तो मैं सवा सेर हूं!
Hindi Bible HHBD
जवानों ने जो उसके संग बड़े हुए थे उसको यह उत्तर दिया, कि उन लोगों ने तुझ से कहा है, कि तेरे पिता ने हमारा जूआ भारी किया था, परन्तु तू उसे हमारे लिऐ हलका कर; तू उन से यों कहना, कि मेरी छिंगुलिया मेरे पिता की कमर से भी मोटी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जवानों ने जो उसके संग बड़े हुए थे उसको यह उत्तर दिया, “उन लोगों ने तुझ से कहा है, ‘तेरे पिता ने हमारा जूआ भारी किया था, परन्तु तू उसे हमारे लिये हल्का कर;’ तू उनसे यों कहना, ‘मेरी छिंगुलिया मेरे पिता की कमर से भी मोटी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके साथ साथ पले बढ़े युवाओं ने उसे उत्तर दिया, “जिन लोगों ने आपसे यह विनती की है, ‘आपके पिता द्वारा हम पर रखे गए भारी जूए को हल्का कर दीजिए,’ उन्हें यह उत्तर दीजिए, ‘मेरे हाथ की छोटी उंगली ही मेरे पिता की कमर से मोटी है!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जवानों ने जो उसके संग बड़े हुए थे उसको यह उत्तर दिया, “उन लोगों ने तुझ से कहा है, ‘तेरे पिता ने हमारा जूआ भारी किया था, परन्तु तू उसे हमारे लिए हलका कर;’ तू उनसे यह कहना, ‘मेरी छिंगुलिया मेरे पिता की कमर से भी मोटी है।