1 Kings 12:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab sab israaael ne dekha ki raja hamaree naheen sunata, tab ve bole, ki daud ke sath hamara kya ansha? hamara to yishau ke putra men koi bhag naheen! he israaael apane apane dere ko chale jao ab he daud, apane hee gharane kee chinta kara.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के सभी लोगों ने समझ लिया कि नये राजा ने उनकी बात अनसुनी कर दी है। इसलिये लोगों ने राजा से कहा, “क्या हम दाऊद के परिवार के अंग हैं नहीं! क्या हमें यिशै की भूमि में से कुछ मिला है नहीं! अत: इस्राएलियो हम अपने घर चलें। दाऊद के पुत्र को अपने लोगों पर शासन करने दो।” अत: इस्राएल के लोग अपने घर वापस गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब इस्राएली जनता ने देखा कि राजा ने उसकी बात नहीं सुनी तब लोगों ने राजा को यह उत्तर दिया: ‘दाऊद के राज्य में हमारा क्या भाग? यिशय के पुत्र की सत्ता में हमारा पैतृक अधिकार नहीं। ओ इस्राएली जाति! लौट जा अपने शिविर को! अरे दाऊद, अब सम्भाल अपने घर को।’ इस पर सब इस्राएली लोग अपने-अपने घर चले गए।
Hindi Bible HHBD
जब सब इस्राएल ने देखा कि राजा हमारी नहीं सुनता, तब वे बोले, कि दाऊद के साथ हमारा क्या अंश? हमारा तो यिशै के पुत्रा में कोई भाग नहीं! हे इस्राएल अपने अपने डेरे को चले जाओ: अब हे दाऊद, अपने ही घराने की चिन्ता कर।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब समस्त इस्राएल ने देखा कि राजा हमारी नहीं सुनता, तब वे बोले, “दाऊद के साथ हमारा क्या अंश? हमारा तो यिशै के पुत्र में कोई भाग नहीं! हे इस्राएल अपने अपने डेरे को चले जाओ: अब हे दाऊद, अपने ही घराने की चिन्ता कर।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब सारे इस्राएल के सामने यह बात आ गई कि राजा ने उनकी विनती की ओर ध्यान ही नहीं दिया है, उन्होंने राजा से यह कह दिया: “क्या भाग है दावीद में हमारा? क्या मीरास है यिशै पुत्र में हमारी? लौट जाओ अपने-अपने तंबुओं में, इस्राएल! दावीद, तुम अपने ही वंश को संभालते रहो!” तब इस्राएली अपने-अपने तंबुओं को लौट गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब समस्त इस्राएल ने देखा कि राजा हमारी नहीं सुनता, तब वे बोले, “दाऊद के साथ हमारा क्या अंश? हमारा तो यिशै के पुत्र में कोई भाग नहीं! हे इस्राएल अपने-अपने डेरे को चले जाओः अब हे दाऊद, अपने ही घराने की चिन्ता कर।”