1 Kings 12:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab raja rahoobiyam ne adoram ko jo sab begaron par aadhaikaree tha, bhej diya, aur sab israaaeliyon ne asako patthravah kiya, aur vah mar gaya tab rahoobiyam fauta se apane rath par chaddhkar yarooshalem ko bhag gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अदोराम नामक एक व्यक्ति सब श्रमिकों का अधिकारी था। राजा रहूबियाम ने अदोराम को लोगों से बात चीत करने के लिये भेजा। किन्तु इस्राएल के लोगों ने उस पर तब तक पत्थर बरसाये जब तक वह मर नहीं गया। तब राजा रहूबियाम अपने रथ तक दौड़ा और यरूशलेम को भाग निकला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब राजा रहबआम ने इस्राएलियों के पास अदोराम को भेजा। वह बेगार करने वालों का निरीक्षक था। परन्तु इस्राएलियों ने उसे पत्थर मार-मार कर मार डाला। अत: राजा रहबआम अपने रथ पर तुरन्त चढ़ा और यरूशलेम नगर को भाग गया।
Hindi Bible HHBD
तब राजा रहूबियाम ने अदोराम को जो सब बेगारों पर अधिकारी था, भेज दिया, और सब इस्राएलियों ने असको पत्थ्रवाह किया, और वह मर गया: तब रहूबियाम फुत से अपने रथ पर चढ़कर यरूशलेम को भाग गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब राजा रहूबियाम ने अदोराम को जो सब बेगारों पर अधिकारी था भेज दिया, और सब इस्राएलियों ने उस पर पथराव किया, और वह मर गया: तब रहूबियाम फुर्ती से अपने रथ पर चढ़कर यरूशलेम को भाग गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा रिहोबोयाम ने अदोरम को, जो बेगार श्रमिकों का मुखिया था, इस्राएलियों के पास भेजा. सारे इस्राएलियों ने उसका पथराव किया कि उसकी हत्या हो गई. यह देख राजा रिहोबोयाम ने बिना देर किए रथ जुतवाया और वह येरूशलेम को भाग गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब राजा रहबाम ने अदोराम को जो सब बेगारों पर अधिकारी था, भेज दिया, और सब इस्राएलियों ने उस पर पथराव किया, और वह मर गया: तब रहबाम फुर्ती से अपने रथ पर चढ़कर यरूशलेम को भाग गया।