1 Kings 12:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yah sunakar ki yarobam lautt aya haai, samast israaael ne usako mandlee men bulava bhejakar, poorn israaael ke upar raja niyukt kiya, aur yahooda ke gotra ko chhodkar daud ke ghaarane se koi mila n raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के सभी लोगों ने सुना कि यारोबाम वापस लौट आया है। इसलिये उन्होंने उसे एक सभा में आमन्त्रित किया और उसे पूरे इस्राएल का राजा बना दिया। केवल यहूदा का परिवार समूह ही एक मात्र परिवार समूह था जो दाऊद के परिवार का अनुसरण करता रहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब इस्राएलियों ने सुना कि यारोबआम लौट आया है, तब उन्होंने दूत भेजा और उसे धर्मसभा में बुलाया। तत्पश्चात् उन्होंने उसे समस्त इस्राएल प्रदेश का राजा अभिषिक्त कर दिया। केवल यहूदा कुल के लोग दाऊद के राज-परिवार का अनुसरण करते रहे। इनके अतिरिक्त इस्राएल के किसी कुल ने उनका अनुसरण नहीं किया।
Hindi Bible HHBD
यह सुनकर कि यारोबाम लौट आया है, समस्त इस्राएल ने उसको मणडली में बुलवा भेजकर, पूर्ण इस्राएल के ऊपर राजा नियुक्त किया, और यहूदा के गोत्रा को छोड़कर दाऊद के घाराने से कोई मिला न रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह सुनकर कि यारोबाम लौट आया है, समस्त इस्राएल ने उसको मण्डली में बुलवा भेजा और सम्पूर्ण इस्राएल के ऊपर राजा नियुक्त किया, और यहूदा के गोत्र को छोड़कर दाऊद के घराने से कोई मिला न रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब सारे इस्राएल देश में यह मालूम चल गया कि यरोबोअम लौट आया है, उन्होंने उसे सभा में आमंत्रित किया और उसका सारे इस्राएल के राजा के रूप में राजाभिषेक कर दिया. सिर्फ यहूदाह गोत्र दावीद वंश के साथ रहा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह सुनकर कि यारोबाम लौट आया है, समस्त इस्राएल ने उसको मण्डली में बुलवा भेजा और सम्पूर्ण इस्राएल के ऊपर राजा नियुक्त किया, और यहूदा के गोत्र को छोड़कर दाऊद के घराने से कोई मिला न रहा।