1 Kings 12:27 — Compare Translations

6 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yaadi praja ke log yarooshalem men bali karane ko jaae, to unaka man apane svamee yahooda ke raja rahoogiyam kee or firega, aur ve mujhe ghaat karake yahooda ke raja rahoobiyam ke ho jaaenge.
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि ये लोग यरूशलेम नगर में प्रभु के भवन में बलि चढ़ाने के लिए जाएंगे तो इनका हृदय अपने स्‍वामी, यहूदा प्रदेश के राजा रहबआम की ओर उन्‍मुख हो जाएगा। ये मेरा वध कर देंगे, और यहूदा प्रदेश के राजा रहबआम की ओर लौट जाएंगे।’
Hindi Bible HHBD
यदि प्रजा के लोग यरूशलेम में बलि करने को जाएं, तो उनका मन अपने स्वामी यहूदा के राजा रहूगियाम की ओर फिरेगा, और वे मुझे घात करके यहूदा के राजा रहूबियाम के हो जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि प्रजा के लोग यरूशलेम में बलि करने को जाएँ, तो उनका मन अपने स्वामी यहूदा के राजा रहूबियाम की ओर फिरेगा, और वे मुझे घात करके यहूदा के राजा रहूबियाम के हो जाएँगे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि मेरे प्रजाजन बलि चढ़ाने के उद्देश्य से येरूशलेम में याहवेह के भवन को ही जाते रहेंगे, तो यह तय ही है कि उनका हृदय उनके स्वामी की ओर ही लगता जाएगा; यहूदिया के राजा रिहोबोयाम की ओर, और ये लोग मेरी हत्या कर देंगे और यहूदिया के राजा रिहोबोयाम की ओर फिर जाएंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि प्रजा के लोग यरूशलेम में बलि करने को जाएँ, तो उनका मन अपने स्वामी यहूदा के राजा रहबाम की ओर फिरेगा, और वे मुझे घात करके यहूदा के राजा रहबाम के हो जाएँगे।”