1 Kings 13:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur parameshvar ke jan ke peechhe jakar use aek banjavraksha ke tale baaitta hua paya aur us se moochha, parameshvar ka jo jan yahooda se aya tha, kya too vahee haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वृद्ध नबी परमेश्वर के व्यक्ति के पीछे गया। वृद्ध नबी ने परमेश्वर के व्यक्ति को एक बांजवृक्ष के नीचे बैठे देखा। वृद्ध नबी ने पूछा, “क्या आप वही परमेश्वर के व्यक्ति हैं जो यहूदा से आए हैं?” परमेश्वर के व्यक्ति ने उत्तर दिया, “हाँ, मैं ही हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने परमेश्‍वर के जन का पीछा किया। परमेश्‍वर का जन बांज वृक्ष के नीचे बैठा था। वह उससे मिला। वृद्ध नबी ने उससे पूछा, ‘क्‍या तुम ही परमेश्‍वर के जन हो? क्‍या तुम ही यहूदा प्रदेश से आए हो?’ उसने उत्तर दिया, “हाँ, मैं ही हूं।”
Hindi Bible HHBD
और परमेश्वर के जन के पीछे जाकर उसे एक बांजवृक्ष के तले बैठा हुआ पाया; और उस से मूछा, परमेश्वर का जो जन यहूदा से आया था, क्या तू वही है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और परमेश्‍वर के जन के पीछे जाकर उसे एक बांजवृक्ष के नीचे बैठा हुआ पाया; और उससे पूछा, “परमेश्‍वर का जो जन यहूदा से आया था, क्या तू वही है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने परमेश्वर के दूत का मार्ग लिया और उसे एक बांज वृक्ष की छाया में बैठा पाया. उसने उससे पूछा, “क्या तुम्हीं यहूदिया से आए हुए परमेश्वर के दूत हो?” उसने उत्तर दिया, “जी हां.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और परमेश्वर के जन के पीछे जाकर उसे एक बांज वृक्ष के तले बैठा हुआ पाया; और उससे पूछा, “परमेश्वर का जो जन यहूदा से आया था, क्या तू वही है?”