1 Kings 13:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us ne us se kaha, maain n to tere sang lautt sakata, aur n tere sang ghar men ja sakata hoo aur n maain is sthan men tere sang rottee khaunga, va panee peeunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु परमेश्वर के व्यक्ति ने उत्तर दिया, “मैं तुम्हारे साथ घर नहीं जा सकता। मैं इस स्थान पर तुम्हारे साथ खा—पी भी नहीं सकता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्वर के जन ने कहा: “मैं आपके नगर को लौट नहीं सकता और न आपके साथ आपके घर में प्रवेश कर सकता हूं। मैं इस स्थान में आपके साथ न रोटी खाऊंगा, और न पानी पीऊंगा।
Hindi Bible HHBD
उस ने उस से कहा, मैं न तो तेरे संग लौट सकता, और न तेरे संग घर में जा सकता हूँ और न मैं इस स्थान में तेरे संग रोटी खाऊंगा, वा पानी पीऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने उससे कहा, “मैं न तो तेरे संग लौट सकता, और न तेरे संग घर में जा सकता हूँ और न मैं इस स्थान में तेरे संग रोटी खाऊँगा, न पानी पीऊँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परमेश्वर के दूत ने उत्तर दिया, “मैं आपके साथ नहीं जा सकता, न तो मैं आपके साथ लौट सकता हूं, न ही मैं इस स्थान में आपके साथ कुछ खा-पी सकता हूं;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने उससे कहा, “मैं न तो तेरे संग लौट सकता, और न तेरे संग घर में जा सकता हूँ और न मैं इस स्थान में तेरे संग रोटी खाऊँगा, न पानी पीऊँगा।