1 Kings 13:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us ne parameshvar ke us jan ko jo yahooda se aya tha, pukar ke kaha, yahova yon kahata haai isaliye ki too ne yahova ka vachan n mana, aur jo agyaa tere parameshvar yahova ne tujhe dee thee use bhee naheen mana
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और वृद्ध नबी ने यहूदा के निवासी परमेश्वर के व्यक्ति के साथ बातचीत की। उसने कहा, “यहोवा ने कहा, कि तुमने उसकी आज्ञा का पालन नहीं किया। तुमने वह नहीं किया जिसके लिये यहोवा का आदेश था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने यहूदा प्रदेश से आनेवाले परमेश्वर के जन को सम्बोधित करके कहा, ‘प्रभु यों कहता है: “तूने मेरे वचन के प्रति विद्रोह किया। जो आज्ञा मैंने, तेरे प्रभु परमेश्वर ने तुझे दी थी, उसका तूने पालन नहीं किया।
Hindi Bible HHBD
और उस ने परमेश्वर के उस जन को जो यहूदा से आया था, पुकार के कहा, यहोवा यों कहता है इसलिये कि तू ने यहोवा का वचन न माना, और जो आज्ञा तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे दी थी उसे भी नहीं माना;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने परमेश्वर के उस जन को जो यहूदा से आया था, पुकार के कहा, “यहोवा यों कहता है इसलिये कि तू ने यहोवा का वचन न माना, और जो आज्ञा तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे दी थी उसे भी नहीं माना;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और उसने यहूदिया से आए हुए परमेश्वर के दूत से दृढतापूर्वक कहा, “यह याहवेह का संदेश है: इसलिये कि तुमने याहवेह के आदेश का पालन नहीं किया है, और उनके निर्देशों का पालन नहीं किया है, जो याहवेह तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हें दिए थे,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने परमेश्वर के उस जन को जो यहूदा से आया था, पुकारके कहा, “यहोवा यह कहता है इसलिए कि तूने यहोवा का वचन न माना, और जो आज्ञा तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे दी थी उसे भी नहीं माना;