1 Kings 13:32 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki jo vachan us ne yahova se pakar betel kee vedee aur shaenmaron ke nagaron ke sab unche sthanon ke bhvanon ke viruddh pukar ke kaha haai, vah nishchay poora ho jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो बातें यहोवा ने उसके द्वारा कहलवाई हैं वे निश्चित ही सत्य घटित होंगी। यहोवा ने उसका उपयोग बेतेल की वेदी और शोमरोन के अन्य नगरों में स्थित उच्च स्थानों के विरुद्ध बोलने के लिये किया।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्वर के जन का कथन जो उसने प्रभु के वचन की प्रेरणा से बेत-एल की वेदी के विरोध में, और सामरी प्रदेश के पहाड़ी शिखर की सब वेदियों के विरोध में कहा था, वह अवश्य पूर्ण होगा।’
Hindi Bible HHBD
क्योंकि जो वचन उस ने यहोवा से पाकर बेतेल की वेदी और शोंमरोन के नगरों के सब ऊंचे स्थानों के भवनों के विरूद्ध पुकार के कहा है, वह निश्चय पूरा हो जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि जो वचन उसने यहोवा से पाकर बेतेल की वेदी और शोमरोन के नगरों के सब ऊँचे स्थानों के भवनों के विरुद्ध पुकार के कहा है, वह निश्चय पूरा हो जाएगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि यह तो तय है कि वह सभी कुछ होगा, जो याहवेह के संदेश के अनुसार बेथेल की वेदी और शमरिया के नगरों में पूजा की सभी जगहों में बने सभी घरों के संबंध में उसने दृढतापूर्वक कहा था.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि जो वचन उसने यहोवा से पाकर बेतेल की वेदी और सामरिया के नगरों के सब ऊँचे स्थानों के भवनों के विरुद्ध पुकारके कहा है, वह निश्चय पूरा हो जाएगा।”