1 Kings 13:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab raja ne parameshvar ke jan se kaha, apane parameshvar yahova ko mana aur mere liye praarthna kar, ki mera hath jyon ka tyo ho jaae tab parameshvar ke jan ne yahova ko manaya aur raja ka hath fir jyon ka tyon ho gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब राजा यारोबाम ने परमेश्वर के व्यक्ति से कहा, “कृपया यहोवा अपने परमेश्वर से मेरे लिये प्रार्थना करें। कि वह मेरी भुजा स्वस्थ कर दे।” अत: “परमेश्वर के व्यक्ति” ने यहोवा से प्रार्थना की और राजा की भुजा स्वस्थ हो गई। यह वैसी ही हो गई जैसी पहले थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: राजा ने परमेश्‍वर के जन से कहा, ‘कृपाकर, तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर को शान्‍त करो और उससे मेरे लिए निवेदन करो कि मेरा हाथ ज्‍यों का त्‍यों हो जाए।’ परमेश्‍वर के जन ने प्रभु से निवेदन किया, और राजा का हाथ ज्‍यों का त्‍यों हो गया। जैसे वह पहले था, वैसा ही वह फिर हो गया।
Hindi Bible HHBD
तब राजा ने परमेश्वर के जन से कहा, अपने परमेश्वर यहोवा को मना और मेरे लिये प्रार्थना कर, कि मेरा हाथ ज्यों का त्यो हो जाए: तब परमेश्वर के जन ने यहोवा को मनाया और राजा का हाथ फिर ज्यों का त्यों हो गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब राजा ने परमेश्‍वर के जन से कहा, “अपने परमेश्‍वर यहोवा को मना और मेरे लिये प्रार्थना कर कि मेरा हाथ ज्यों का त्यों हो जाए!” तब परमेश्‍वर के जन ने यहोवा को मनाया और राजा का हाथ फिर ज्यों का त्यों हो गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर राजा ने परमेश्वर के दूत से बिनती की, “कृपया याहवेह अपने परमेश्वर से दोहाई देते हुए यह विनती कीजिए, कि मेरा यह हाथ पहले जैसा हो जाए.” तब परमेश्वर के दूत ने याहवेह की दोहाई दी, और राजा का वह हाथ पहले के समान ही हो गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब राजा ने परमेश्वर के जन से कहा, “अपने परमेश्वर यहोवा को मना और मेरे लिये प्रार्थना कर, कि मेरा हाथ ज्यों का त्यों हो जाए!” तब परमेश्वर के जन ने यहोवा को मनाया और राजा का हाथ फिर ज्यों का त्यों हो गया।