1 Kings 14:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
use to samast israaelee chhatee peettkar mittee denge yarobam ke santanon men se keval usee ko kabar milegee, kyonki yarobam ke gharane men se usee men kuchh paya jata haai jo yahova israael ke prabhu kee daashtti men bhla haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सारा इस्राएल उसके लिये रोएगा और उसे दफनाएगा। मात्र तुम्हारा पुत्र ही यारोबाम के परिवार में ऐसा होगा जिसे दफनाया जाएगा। इसका कारण यह है कि यारोबाम के परिवार में केवल वही ऐसा व्यक्ति है जिसने यहोवा, इस्राएल के परमेश्वर को प्रसन्न किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
समस्त इस्राएल प्रदेश उसके लिए शोक मनाएगा। तब उसको कबर में गाड़ना। यारोबआम के परिवार का केवल यही पुत्र धार्मिक विधि के अनुसार कबर में गाड़ा जाएगा, अन्य नहीं; क्योंकि इस्राएली राष्ट्र के प्रभु परमेश्वर ने यारोबआम के परिवार में केवल इसी में अच्छाई पाई है।
Hindi Bible HHBD
इसलिये तू उठ और अपने घर जा, और नगर के भीतर तेरे पांव पड़ते ही वह बालक तर जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसे तो समस्त इस्राएली छाती पीटकर मिट्टी देंगे; यारोबाम की सन्तानों में से केवल उसी को कबर मिलेगी, क्योंकि यारोबाम के घराने में से उसी में कुछ पाया जाता है जो यहोवा इस्राएल के प्रभु की दृष्टि में भला है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पूरा इस्राएल उसके लिए विलाप करेगा, और फिर उसे गाड़ा जाएगा; सिर्फ वह अकेला होगा जिसे यरोबोअम के परिवार में कब्र मिलेगी; क्योंकि याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने सारे यरोबोअम परिवार से सिर्फ उसी में कुछ भला पाया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसे तो समस्त इस्राएली छाती पीटकर मिट्टी देंगे; यारोबाम के सन्तानों में से केवल उसी को कब्र मिलेगी, क्योंकि यारोबाम के घराने में से उसी में कुछ पाया जाता है जो यहोवा इस्राएल के प्रभु की दृष्टि में भला है।