1 Kings 14:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yahova ke vachan ke anusar jo us ne apane das ahiyyah nabee se kahalaya tha, samast israaael ne usako mittee dekar usake liye shaek manaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पूरे इस्राएल ने उसको दफनाया और उसके लिये वे रोये। यह ठीक वैसे ही हुआ जैसा यहोवा ने होने को कहा था। यहोवा ने अपने सेवक अहिय्याह नबी का उपयोग ये बातें कहने के लिये किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लोगों ने उसको कबर में गाड़ा। सम्पूर्ण इस्राएल प्रदेश की जनता ने उसके लिए शोक मनाया। ऐसा ही प्रभु ने अपने सेवक नबी अहियाह के माध्यम से कहा था।
Hindi Bible HHBD
तब यारोबाम की स्त्री बिदा होकर चली और तिरज़ा को आई, और वह भवन की डेवढ़ी पर जैसे ही पहुंची कि वह बालक मर गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा के वचन के अनुसार जो उसने अपने दास अहिय्याह नबी से कहलाया था, समस्त इस्राएल ने उसको मिट्टी देकर उसके लिये शोक मनाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सारे इस्राएल ने उसका अंतिम संस्कार किया, उसके लिए विलाप किया, ठीक जैसा याहवेह ने अपने सेवक भविष्यद्वक्ता अहीयाह के द्वारा कहा गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा के वचन के अनुसार जो उसने अपने दास अहिय्याह नबी से कहलाया था, समस्त इस्राएल ने उसको मिट्टी देकर उसके लिये शोक मनाया।