1 Kings 14:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yahoodee log vah karane lage jo yahova kee draashtti men bura haai, aur apane purakhaon se bhee aadhaik pap kake usakee jalan bhdkai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहूदा के लोगों ने भी पाप किये और उन कामों को किया जिन्हें यहोवा ने बुरा कहा था। लोगों ने अपने ऊपर यहोवा को क्रोधित करने के लिये और अधिक बुरे काम किये। वे लोग अपने उन पूर्वजों से भी बुरे थे जो उनके पहले वहाँ रहते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था वही कार्य यहूदा प्रदेश के निवासियों ने किया। उन्‍होंने अपने पापमय आचरण से प्रभु की ईष्‍र्या को भड़काया। उन्‍होंने अपने पूर्वजों से अधिक दुष्‍कर्म किए।
Hindi Bible HHBD
और सुलैमान का पुत्रा रहूबियाम यहूदा में राज्य करने लगा। रहूबियाम इकतालीस वर्ष का होकर राज्य करने लगा; और यरूशलेम जिसको यहोवा ने सारे इस्राएली गोत्रों में से अपना नाम रखने के लिये चुन लिया था, उस नगर में वह सत्राह वर्ष तक राज्य करता रहा; और उसकी माता का नाम नामा था जो अम्मोनी स्त्री थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यहूदी लोग वह करने लगे जो यहोवा की दृष्‍टि में बुरा है, और अपने पुरखाओं से भी अधिक पाप करके उसकी जलन भड़काई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहूदिया प्रदेश ने वह किया, जो याहवेह की नज़रों में गलत था. उन्होंने अपने पापों के द्वारा याहवेह में इतनी जलन पैदा कर दी, जितनी उनके किसी भी पूर्वज ने कभी न की थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यहूदी लोग वह करने लगे जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है, और अपने पुरखाओं से भी अधिक पाप करके उसकी जलन भड़काई।