1 Kings 14:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur unake desh men purushagamee bhee the nidan ve un jaatiyon ke se sab ghainaune kam karate the jinhen yahova ne israaaeliyon ke samhane se nikal diya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ऐसे भी लोग थे जिन्होंने अपने तन को शारीरिक सम्बन्धों के लिये बेचकर अन्य देवताओं की सेवा की। इस प्रकार यहूदा के लोगों ने अनेक बुरे काम किये। जो लोग उस देश में उनसे पहले रहते थे उन्होंने भी वे ही पापपूर्ण काम किये थे और परमेश्वर ने उन लोगों से वह देश ले लिया था और इस्राएल के लोगों को दे दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रदेश में पूजा-गृहों में पुरुषगमन करवाने वाले सेवक भी थे। ये उन जातियों के घृणित कार्यों का अनुसरण करते थे, जिनको प्रभु ने इस्राएलियों के सम्‍मुख से निकाल दिया था।
Hindi Bible HHBD
उन्हों ने तो सब ऊंचे टीलों पर, और सब हरे वृक्षों के तले, ऊंचे स्थान, और लाठें, और अशेरा नाम मूरतें बना लीं ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उनके देश में पुरुषगामी भी थे। वे उन जातियों के से सब घिनौने काम करते थे जिन्हें यहोवा ने इस्राएलियों के सामने से निकाल दिया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
देश में पुरुषगामियों के लिए पुरुष वेश्या भी मंदिरों में रखे गए थे. ये सब उन सारे घृणित कामों में संलग्न थे, जो उन जातियों में किए जाते थे, जिन्हें याहवेह ने इस्राएल के सामने से भगा दिया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उनके देश में पुरुषगामी भी थे; वे उन जातियों के से सब घिनौने काम करते थे जिन्हें यहोवा ने इस्राएलियों के सामने से निकाल दिया था।