1 Kings 14:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye raja rahoobiyam ne unake badale peetal kee ddhalen banavai aur unhen paharuon ke pradhaanon ke hath saunp diya jo rajabhvan ke dar kee rakhvalee karate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: राजा रहूबियाम ने उनके स्थान पर रखने के लिये अनेक ढालें बनवाई। किन्तु ये ढालें काँसे की थीं, सोने की नहीं। उसने ये ढालें उन पुरुषों को दीं जो महल के द्वारों की रक्षा करते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा रहबआम ने सोने की ढालों के स्‍थान पर पीतल की ढालें बनाईं, और उनको मुख्‍य द्वारपालों के हाथ में सौंप दिया। ये राजमहल के प्रवेश-द्वारों पर पहरा देते थे।
Hindi Bible HHBD
यहोवा के भवन की अनमोल वस्तुएं और राजभवन की अनमोल वस्तुएं, सब की सब उठा ले गया; और सोने की जो ढालें सुलैमान ने बनाई थीं सब को वह ले गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये राजा रहूबियाम ने उनके बदले पीतल की ढालें बनवाईं और उन्हें पहरुओं के प्रधानों के हाथ सौंप दिया जो राजभवन के द्वार की रखवाली करते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब राजा रिहोबोयाम ने उनकी जगह पर कांसे में गढ़ी गई ढालें वहां रख दीं. इनकी जवाबदारी रिहोबोयाम ने राजघराने के पहरेदारों के प्रधान को सौंप दी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए राजा रहबाम ने उनके बदले पीतल की ढालें बनवाई और उन्हें पहरुओं के प्रधानों के हाथ सौंप दिया जो राजभवन के द्वार की रखवाली करते थे।