1 Kings 14:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake pas too das rottee, aur papaadiyan aur ek kuppee madha liye huae ja, aur vah tujhe bataega ki ladke ko kya hoga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नबी को दस रोटियाँ, कुछ पुऐ और शहद का एक घड़ा दो। तब उससे पूछो कि हमारे पुत्र का क्या होगा। अहिय्याह नबी तुम्हें बतायेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम अपने साथ दस रोटियां, कुछ किशमिश और एक मर्तबान में शहद लेकर उनके पास जाना। वह तुम्‍हें हमारे लड़के के विषय में बताएंगे कि उस का हाल क्‍या होगा।’
Hindi Bible HHBD
उसके पास तू दस रोटी, और पपड़ियां और एक कुप्पी मधु लिये हुए जा, और वह तुझे बताएगा कि लड़के को क्या होगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके पास तू दस रोटी, और टिकियाँ और एक कुप्पी मधु लिये हुए जा, और वह तुझे बताएगा कि लड़के का क्या होगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपने साथ दस रोटियां, कुछ टिकियां और एक कुप्पी शहद लेकर उनसे भेंटकरने चली जाओ. वही तुम्हें बताएंगे कि बालक का क्या होगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके पास तू दस रोटी, और टिकियाँ और एक कुप्पी मधु लिये हुए जा, और वह तुझे बताएगा कि लड़के का क्या होगा।”