1 Kings 14:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yarobam kee sree ne vaaisa hee kiya, aur chalakar haeelo ko pahunchee aur ahiyyah ke ghar par ai ahiyyah ko to kuchh soojh n padta tha, kyonaki buddhape ke karan usakee ankhen dhaundhalee pad gai theen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये राजा की पत्नी ने वह किया जो उसने कहा। वह शीलो गई। वह अहिय्याह नबी के घर गई। अहिय्याह बहुत बूढ़ा और अन्धा हो गया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यारोबआम की पत्‍नी ने ऐसा ही किया। वह तैयार हुई और शिलोह नगर को गई। उसने अहियाह के घर में प्रवेश किया। आयु अधिक हो जाने के कारण अहियाह की आंखों की ज्‍योति मन्‍द पड़ गई थी। अब अहियाह देख नहीं सकता था।
Hindi Bible HHBD
यारोबाम की स्त्री ने वैसा ही किया, और चलकर हाीलो को पहुंची और अहिरयाह के घर पर आई: अहिरयाह को तो कुछ सूझ न पड़ता था, क्योंकि बुढ़ापे के कारण उसकी आंखें धुन्धली पड़ गई थीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यारोबाम की स्त्री ने वैसा ही किया, और चलकर शीलो को पहुँची और अहिय्याह के घर पर आई: अहिय्याह को तो कुछ सूझ न पड़ता था, क्योंकि बुढ़ापे के कारण उसकी आँखें धुँधली पड़ गई थीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यरोबोअम की पत्नी ने ऐसा ही किया. वह तैयार हो शीलो नगर में अहीयाह के घर पर जा पहुंची. बूढ़ा होने के कारण अहीयाह की नज़रें धुंधली पड़ चुकी थी, और वह देख नहीं सकता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यारोबाम की स्त्री ने वैसा ही किया, और चलकर शीलो को पहुँची और अहिय्याह के घर पर आई: अहिय्याह को तो कुछ सूझ न पड़ता था, क्योंकि बुढ़ापे के कारण उसकी आँखें धुन्धली पड़ गई थीं।